Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय

चीनी और बादाम के तेल को मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर नहाने से 5 मिनट पहले लगाएं। बादाम तेल में विटामिन इ होता है जो स्किन को क्लियर करने में मदद करता है और चीनी की मदद से डेड स्किन सेल्स बहार आ जाती है। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में -

Vaishali Garg
02 Feb 2023
Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय

Stretch Marks

Stretch Marks: हमारे शरीर में हुए बदलाव जैसे मोटापा या प्रेग्नेंसी के कारण कुछ मार्क्स बन जाते हैं। जिन्हे स्ट्रेच मार्क्स कहते हैं। यह शुरुआत में लाल-हरे रंग के नस की तरह दिखाई देते है और बाद में यह ठोस सुनहरी रंग का रूप ले लेते है। स्ट्रेच मार्क्स होने के कुछ खास नुक्सान नहीं है। स्ट्रेच मार्क्स किसी भी महिला या पुरुष में बन जाते है।

इनको मिटने के लिए लोग कई तरह की क्रीम या कॉस्मेटिक इस्तेमाल करते है जिनसे उन्हें कोई लाभ नहीं होता मगर इनको घरेलु नुस्खों की मदद से कुछ हद तक मिटाया जा सकता है। अगर आप भी अपने स्ट्रेच मार्क्स से परेशान है और अपना मन चाहा ड्रेस नहीं पहन पा रही है तो आपको एक बार इन नुस्खों के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए। यह स्ट्रेचमॉक्स को खत्म करने में आपकी सहायता कर सकते है।

Home Remedies To Get Rid Of Stretch Marks

1. संतरा व नींबू

संतरे और नींबू के छिलकों को धूप में सुखाकर उन्हें पीसकर पाउडर बना लें फिर उस पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर एक पिक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह लगाए और 5 मिनट सूखने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।

2.  कैस्टर ऑइल

कैस्टर ऑयल (caster oil)  को अरंडी का तेल कहा जाता है। इसकी कुछ बुँदे अपनी उँगलियों में लेकर स्ट्रेच मार्क्स पर गोल गोल मसाज करें। अब उस एरिया को 10 मिनट के लिए छोड़ दे फिर कपडे के मदद से उसे साफ कर लें।

3. एलोवेरा

एलोवेरा एंटीऑक्सिडेंट्स (antioxidant) भरपूर होता है और स्किन की कई प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आप एलोवेरा जैल या फ्रेश एलोवेरा को लेकर उसमे चुटकी भर हल्दी मिक्स करके स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह लगा लें। अब फिर कुछ समय बाद उससे पानी से साफ कर लें।

4. चीनी

चीनी और बादाम के तेल को मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर नहाने से 5 मिनट पहले लगाएं। बादाम तेल में विटामिन इ होता है जो स्किन को क्लियर करने में मदद करता है और चीनी की मदद से डेड स्किन सेल्स बहार आ जाती है।

5. ग्लिसरीन

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए ग्लिसरीन बेहद बेहतर उपाय है। ग्लिसरीन की 2,3 बून्द नीबू के रस के साथ मिलाकर लगाएं। इस मिक्सचर का मसाज 5 से 7 मिनट तक करे उसके बाद धो लें। आप रात में सोते समय चाहे तो इसका प्रयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

अगला आर्टिकल