Parenting Tips: जानिए कैसे बनाएं अपने बच्चे को आत्मनिर्भर

एक बच्चे का पूरा विकास उसके माता पिता पर निर्भर होती है। उनके स्वास्थ से लेकर स्वभाव तक आपका अपने बच्चो की ग्रोथ पर दिया गया कंट्रीब्यूशन दर्शाता है । आपका अपने बच्चे के प्रति व्यवहार उनके बढ़ने पर महत्वपूर्ण असर डालता है ।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
 Parenting(freepik)

( image Credit : freepik)

Parenting Tips : जानिए कैसे बनाए अपने बच्चे को आत्मनिर्भर। एक बच्चे का पूरा विकास उसके माता पिता पर निर्भर होती है। उनके स्वास्थ से लेकर स्वभाव तक आपका अपने बच्चो की ग्रोथ पर दिया गया कंट्रीब्यूशन दर्शाता है। आपका अपने बच्चे के प्रति व्यभार उनके बढ़ने पर महत्वपूर्ण असर डालता है। अगर आप नए पैरेंट्स बने है तो कोई बात नहीं आइए हम आपको बताते है कि आप एक अच्छे परेंट कैसे बने जो की अपने बच्चे को आत्मनिर्भर बनाए। 

Parenting Tips : जानिए कैसे बनाए अपने बच्चे को आत्मनिर्भर

1. हमेशा बच्चों का कॉन्फिडेंट बढ़ाए

Advertisment

एक इंसान के जीवन में कॉन्फिडेंस बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता चला आ रहा है वरना बिना कॉन्फिडेंट के तो इंसान शायद सब्जी भी ना खरीद सके जीवन जीना दूर की बात है। अपने बच्चों को उनके सही काम के लिए सहारने से उनका मनोबल और बढ़ेगा।

2. हर चीज़ अपने बच्चे को मत करके दीजिए

छोटी- छोटी चीजे जो आप अपने बच्चे के लिए करते आ रहे है उसे करना बंद करिए वरना वो कभी खुद से कोई कार्य करने के सक्षम बन नहीं पाएंगे। छोटी- छोटी चीजों से मेरा अर्थ है रोज उनका होम वर्क कराना, उनके लिए दूध परोसना, शूज़ का लेस बनाना आदि।

3. अपने बच्चे को अपना सही समय दे

आज कल जब दोनों पैरंट्स वर्किंग होते है तो बच्चो के ग्रोथ में उसका असर पड़ता है आप जब अपने बच्चे को सही समय देकर खुद से चीजे करना सिखाएगे तब वो उस कार्य में और बेहतर कर सकता है। 

4 . फैसला लेना सिखाए

Advertisment

डिसीजन मेकिंग जीवन जीने का एक मह्त्वपूर्ण स्किल है। अगर आप शुरुवात से अपने बच्चे के लिए हर फैसला लेंगे तो वो कभी खुद कोई फैसला लेना नहीं सीख पाएंगे इसलिए धीरे- धीरे उन्हें खुद का फैसला खुद लेने दे जैसे कौनसे रंग के कपड़े पहन सकते है या आज कौनसा खाना बना सकते है।

5. सेविंग्स सिखाए

अगर आप बचपन से उनकी हर खाविशे पूरी करते आएंगे तो आपका बच्चा किसी चीज की वैल्यू करना नहीं सीख पाएगा बचपन से उसे ये एहसास दिलाना जरूरी है की कोई चीज कितने मेहनत से कमाई जाती है आप इसकी शुरुवात उन्हें पिगी बैंक देकर कर सकते है।

parenting parenting tips