रात में महिलाएँ बाहर Safe कैसे रह सकती हैं

शाम के 7 बजते नही, कि घर से फोन आ जाता है कि आप सुरक्षित हैं या नही। यह हर घर की कहानी है क्योंकि महिलाओं पर अपराध दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि महिलाएँ रात में अपने आप को कैसे सुरक्षित रख सकती हैं।

author-image
STP Hindi Team
New Update
women safety

Image Credit: Canva

How Can Women Wander Safely At Night: शाम के 7 बजते नही, कि घर से फोन आ जाता है कि आप सुरक्षित हैं या नही। यह हर घर की कहानी है क्योंकि महिलाओं पर अपराध दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं, जो हर परिवार की चिंता को जायज़ बनाते हैं। परिणाम स्वरूप हम समाज को सुधारने की बजाय महिलाओं पर ही पाबंदी लगा देते हैं। आइए जानते हैं कि महिलाएँ रात में अपने आप को कैसे सुरक्षित रख सकती हैं।

रात में महिलाएँ बाहर Safe कैसे रह सकती हैं

1. रात को भी बाजार खुले रहने चाहिए

Advertisment

ऐसा कहा जाता है कि मुंबई शहर महिलाओं के लिए दिल्ली से कईं ज्यादा सुरक्षित है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई कभी नहीं रुकती, वहां के बाजार रात में भी खुले रहते हैं। भीड के इलाकों में महिलाएँ ज्यादा सुरक्षित हैं क्योंकि कोई भी आपराधिक मानसिकता वाला व्यक्ति सबके सामने अपराध करने से पहले जरूर हिचकिचायेगा और अगर कोई कुछ गलत करने की कोशिश भी करेगा तो महिलाओं के लिए किसी से भी मदद मांगना आसान हो सकता है। हर गली और सड़क के बाजार को खुला रखना एक क्रांतिकारी कदम होगा और यह केवल सामाजिक स्तर पर संयुक्त होकर ही किया जा सकता है।

2. पुलिस का नंबर स्पीड डायल पर रखें

यदि आप किसी सुनसान इलाके में हैं तो स्पीड डायल पर पुलिस को रखें। साथ ही अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के नंबर भी स्पीड डायल पर रखें, ताकि कोई दुर्घटना होने से पहले आप उन्हें सूचित कर सकें।

3. पेपर स्प्रे अपने बैग में जरूर रखें

सुरक्षा के लिए अपने बैग में हमेशा पेपर स्प्रे और टॉर्च रखें। इस स्प्रे का तीखापन हमलावरों को कुछ देर के लिए रोक सकता है। स्प्रे करने के बाद वहां से भाग जाएं और अपनी जान बचाने के लिए जल्दी से पुलिस को बुलाएं।

4. जिस स्थान पर जा रहे हैं उसको अच्छी तरह से जान लें

Advertisment

कहीं भी जाने से पहले उस जगह के बारे में रिसर्च कर लें, ताकि आपको पता चल जाए कि आपको कहां जाना है और कहां नहीं जाना है। ऐसा करने से आप गुम नहीं होंगे और आपका कोई फायदा भी नहीं उठा पाएगा।

5. सजक और जागरूक रहें 

अगर आपको कहीं या किसी के साथ थोड़ा सा भी असहज महसूस हो तो तुरंत निकल जाएं और किसी सार्वजनिक स्थान पर चले जाएं। लोगों के हाव-भाव पढ़ना सीखें, आस-पास के पुलिस स्टेशनों पर नज़र रखें और गूगल मैप्स की मदद लें।

एक महिला के लिए रात में यात्रा करना किसी एडवेंचर से कम नही है। लेकिन अगर आप सतर्क रहेंगी तो हर सफर आसान हो जाएगा और आप निडर होकर यात्रा कर पाएंगी।

महिलाएँ बाहर Safe कैसे रह सकती हैं