Advertisment

जानिए महिलाएं प्यार को कैसे परिभाषित करती हैं?

महिलाओं को समझना मुश्किल है, महिलाएँ मूडी होती हैं, नखरे वाली होती हैं और बहुत ही घमंडी भी। ऐसी ही कुछ धारणाएँ समाज में प्रचलित हैं। इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानते हैं प्रेम महिलाओं के दृष्टिकोण से।

author-image
STP Hindi Team
New Update
Definition of love

How Do Women Define Love: महिलाओं को समझना मुश्किल है, महिलाएँ मूडी होती हैं, नखरे वाली होती हैं और बहुत ही घमंडी भी। ऐसी ही कुछ धारणाएँ समाज में प्रचलित हैं। जबकी सच्चाई ये है कि महिलाएँ काफी साधारण होती हैं। उनके अतरंगी स्वभाव के पीछे उनकी परवरिश है जिसके कारण उनके अंदर पुरूषों के मुकाबले डर अधिक पाया जाता है। महिला का प्रेम भावनाओं से बंधा होता है। लेकिन अगर वो किसी पर विश्वास करती हैं तो न आक देखती हैं न ताक और अपना सब कुछ समर्पित कर देती हैं। इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानते हैं प्रेम महिलाओं के दृष्टिकोण से। 

Advertisment

⁠एक महिला के लिए प्रेम क्या है?

1. प्रेम समर्पण है

जीव जगत में भी अगर हम देखेंगे तो पाएंगे कि जब तक एक नर, मादा के लिए लड़ता नहीं है तब तक वो हामी नहीं भरती। ऐसा ही समर्पण एक महिला भी चाहती है। वो आपको किसी से लड़वाना नहीं चाहती, बल्की आपके अंदर उसके प्रति सच्चा समर्पण चाहती है। क्योंकि महिलाओं को परीक्षा लेना बहुत पसंद है, वो आपको अंदर-बाहर से टटोलेंगी और फिर ही अपने प्रेम को बढ़ावा देंगी। एक लड़की को बचपन से ही समाज को पहले रखना सिखाया जाता है, उसके अंदर अलग-अलग तरह के डर बैठाये जातें हैं। ये उसका अहंकार नहीं, बल्की परवरिश है।

Advertisment

2. त्याग प्रेम की पहली सीढ़ी है

अगर आप अपनी प्रेमिका के लिए थोड़ा सा भी त्याग करते हैं तो वो अपना सर्वस्व आप पर लुटाने के लिए तैयार हो जाती है। ये केवल एक प्रेमीका तक सीमित नहीं है। अगर आप देखें, आपकी मां, पत्नी, बहन और बेटी के लिए भी ये सूत्र लागू होता है, क्योंकि महिलाएं बचपन से ही भावना के लेवल पर काफी सतर्क होती हैं। 

3. प्रेम प्रयास है 

Advertisment

प्रेम पहली नज़र में होने वाली अनुभूति नहीं है, वो तो एक निरंतर प्रयास है। एक पल में होने वाला तो आकर्षण होता है। इसलिए एक स्त्री के दिल को जीते तो जरूर, लेकिन अपने अच्छे स्वभाव से उसे जीवन में बनाए भी रखें। निरंतर प्रयास जैसे अपनी प्रेमीका को केवल शरीर के स्तर पर न देखकर, एक भावनात्मक और बुद्धिमता के रूप में भी देखें।

प्रेम ढाई अक्षर का तो जरूर है, लेकिन इसे निभाना सबसे कठिन भी है। अगर एक महिला के प्रेम को जीतना चाहते हैं तो ऊपर लिखें तीनो स्टेप्स को जरूर फॉलो करें और अपनी सोच में कोमलता लाएं।

प्रेमिका love
Advertisment