Advertisment

Overwork Problems : कैसे ओवर वर्क है आपके सेहत के लिए खराब ?

author image
Swati Bundela
14 Jul 2021
Overwork Problems : कैसे ओवर वर्क है आपके सेहत के लिए खराब ?
जबसे टेक्नॉलॉजी हमारे लाइफ में आई है तब से कई काम हमारे लिए आसान हो गए हैं। कंप्यूटर हमें चीजों को तेजी से करने में मदद करते हैं, ईमेल और टेक्स्ट से आसानी से मैसेज दे सकते हैं और आदि। लेकिन इसके बावजूद भी हमारे जीवन में आराम नहीं है। ज्यादा अच्छी लाइफ जीने के लिए हमें ज्यादा काम करना पड़ता है। कोई प्रोजेक्ट मिला हो तो उसमें दिन रात मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन इस ओवरवर्क से स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा असर पड़ता है। हम इतने व्यस्त हो जाते हैं कि खुश और लोगों से बातचीत करना भूल जाते हैं। ओवरवर्क का असर

Advertisment

1. ओवरवर्क के कारण सो नहीं पाते



अध्ययन के अनुसार दिन में बहुत अधिक या बहुत देर से काम करना आपकी नींद को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। चाहे वह तनाव, कंप्यूटर स्क्रीन पर पूरा दिन बैठने या ज्यादा टाइम ना हो पाने के कारण आराम नहीं कर पाना हो।

Advertisment


सही से ना सोने के कारण मोटापा, हृदय रोग, स्ट्रोक, और डायबिटीज का खतरा हो सकता है। साथ ही अधिक काम करना और नींद की कमी हमारे दिमाग के गतिविधि को कम कर देती है।

2. अच्छी आदतें छूट जाती है

Advertisment


बहुत अधिक काम करने से शरीर और मस्तिष्क पर दो तरह से प्रभाव पड़ता है। जब तनाव ज्यादा हो जाता है तो एक्सरसाइज या खाना सही से नहीं खा पाते हैं। इसके अलावा कोई अच्छी आदत होती है तो ज्यादा काम के कारण छूट जाती है।



कम
Advertisment
नींद मस्तिष्क के अमिगडाला में वृद्धि का कारण बनती है। जो भोजन की सलांइस को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार होता है। और इस कारण वजन बढ़ सकता है।

3. हार्ट हेल्थ के लिए है खराब

Advertisment


जो लोग 7 से 8 घंटा काम करते हैं उन्हें 60 परसेंट हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम होने की संभावना रहती है। हॉट संबंधी समस्याओं में हृदय रोग के कारण मृत्यु, नॉन फटल हॉट अटैक, और एनजाइना (यह एक ऐसी स्थिति है जो हॉट में कम ब्लड सप्लाई के कारण होता है)।

Advertisment

4. गलत आदतों की लत लगती है



स्वास्थ्य जोखिमों के अलावा, अध्ययन के अनुसार अधिक काम करने से बुरी आदतों का संबंध होता है। ऐसा देखा गया कि जो लोग ज्यादा काम करते हैं वह शराब का सेवन करने लगते है।



ओवरवर्क का असर
Advertisment
Advertisment