Advertisment

Living With In-laws: सास-ससुर के साथ कैसे बनाएं अपने रिश्ते को मजबूत

कुछ लड़कियां तो आसानी से अपने सास-ससुर के साथ अच्छे संबंध बना लेती हैं जबकि कुछ को बहुत परेशानी होती है। तो आइए इस ब्लॉग में हम जाने कि कैसे सास-ससुर से अच्छे संबंध बनाएं-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Living With In-laws

Living With In-laws

Living With In-laws: शादी के बाद लड़कियों के कंधे पर नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं साथ ही बहुत से रिश्ते नए मिल जाते हैं जैसे की ननंद, देवर, सास, ससुर, जेठानी और देवरानी। सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है रिश्तों के साथ तालमेल बनाना। ससुराल में पति के बाद जो सबसे खास रिश्ता होता है वह होता सास-ससुर के साथ। इस रिश्ते के साथ तालमेल बनाना सबसे अहम होता है, लेकिन इसमें ही सबसे ज्यादा परेशानियां आती हैं। कुछ लड़कियां तो आसानी से अपने सास-ससुर के साथ अच्छे संबंध बना लेती हैं जबकि कुछ को बहुत परेशानी होती है। तो आइए इस ब्लॉग में हम जाने कि कैसे सास-ससुर से अच्छे संबंध बनाए।

Advertisment

Living With In-laws: सास-ससुर के साथ कैसे बनाएं अपने रिश्ते को मजबूत

1.पसंद और न पसंद का‌ खयाल रखें 

अपनी ससुराल में सबसे पहले आपको अपने सास-ससुर की पसंद और न पसंद के बारे में जान लेना चाहिए। इसके लिए आपको आपके पति से बात करना चाहिए और सभी पसंद और ना पसंद पूछ‌ लेना चाहिए चाहिए। उन्हें खाने में क्या पसंद है और किस तरह की बातें करना पसंद है, धूमना फिरना अच्छा लगता है या नहीं, सुबह कितने बजे उठते हैं आदि बातें के बारे में‌ जान लेना चाहिए और साथ ही उन्हें समझना चाहिए।

Advertisment

2. माता पिता के समान उन्हें भी समझें 

एक लड़की शादी के बाद अपना एक परिवार छोड़कर दूसरे परिवार में जाती है वहां भी उन्हें माता पिता के रूप में सास और ससुर मिलते हैं। मां एक महिला के जीवन में सबसे नजदीकी दोस्त होती है, इसलिए सास के साथ भी वैसा ही व्यवहार बनाने का प्रयास करें, ताकि वह आपको बहु नहीं बेटी समझें। हर लड़की को अपने सास और ससुर को अपने माता पिता के जैसा समझना चाहिए ऐसा करने से उनके संबंध अच्छे हो जाएंगे और साथ ही वे एक दूसरे को समझेंगे और खुशी भरा जीवन जिएंगे।

3. पहला इंप्रेशन अच्छा बनाएं 

Advertisment

जब आप पहली बार अपने ससुराल जाएंगे तब पार्टनर के पेरेंट्स से पहली बार मिलेंगी तो ‌वह अपने दिमाग में पूरी उम्र के लिए आपकी एक छवि बन जाएगी। इसलिए आपका पहला इंप्रेशन प्रभावमयी और दमदार होना चाहिए। इसके लिए आपको अपने ऊपर भरोसा रखना होगा, आत्म विश्वास खुद पर बनाना होगा और उनसे वह प्रश्न पूछें जिनके द्वारा आप उन्हें अच्छे से जान सकती हैं। उनके साथ एक दोस्ताना सा व्यवहार रखें।

4. सास-ससुर को स्पेशल फील कराएं

सास-ससुर के साथ रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए उनके जन्मदिन और शादी के सालगिरह को खास बनाएं जिससे उन्हें स्पेशल फील होगा। इस दिन आप उनकी पसंदीदा चीजें खाने में बना सकती हैं, कहीं घूमाने ले जाएं, उनके पुराने दोस्तों को घर पर बुला लें, फैमिली गेट टुगेदर कर लें।

Advertisment

5. भावनाओं को करें सम्मान

अपनी ससुराल में सभी रिश्ते को अपना समझे और अपने सास-ससुर के भावनाओं का सम्मान करें इससे आपके रिश्ते अच्छे होंगे। उनकी बात सुने और किसी भी बात का अनादर ना करें। अगर आपको आपके साथ ससुर के किसी भी बातों से असहमत हैं, तो उनको प्यार से उसके बारे में समझाएं तर्क के साथ। जिससे आपकी भी बात हो जाए और उन्हें ठेस भी न पहुंचे।

माता पिता सास-ससुर In-laws
Advertisment