Advertisment

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस घर पर कैसे मनाएं

गणतंत्र दिवस को महिलाएं अपने घर पर ही बहुत आनंदोत्सव के साथ मना सकती हैं। ये न सिर्फ़ वीरता के भाव बल्कि इससे आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। आइए इस ब्लॉग में जाने गणतंत्र दिवस घर पर कैसे मनाएं

author-image
Prabha Joshi
New Update
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस को घर पर धूमधाम से मनाया जा सकता है

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। पर आप इसे कैसे मनाते हैं, इस पर ग़ौर किया है कभी? आधिकारिक रूप से गणतंत्र दिवस में हर जगह छुट्टी होती है, ऐसे में आप अपना गणतंत्र दिवस एक अलग तरह से मना सकती हैं। बता दें गणतंत्र दिवस हमारे देश में संविधान के आधिकारिक रूप से लागू होने की ख़ुशी में मनाया जाता है। 26 जनवरी, 1950 भारत एक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ था। इसीलिए इस दिन से हर वर्ष 26 जनवरी रिपब्लिक डे या गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

Advertisment

गणतंत्र दिवस के दिन हम न केवल शौर्य और साहस से भरे होते हैं बल्कि हमारे अंदर भारतवासी होने का एक अलग ही गौरव छा रहा होता है। महिलाएं अपने बच्चों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में भाग ज़रूर करवाती हैं। सरकारी और ग़ैर सरकारी संस्थान सुबह के समय फ़्लैग हॉस्टिंग कर गणतंत्र दिवस को मनाते हैं। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से मन में हर्षोल्लास छा जाता है। आप घर पर गणतंत्र दिवस को कैसे मना सकती हैं, जानें :-

  1. घर पर समारोह : आप अपने घर पर संगी-साथियों को इन्वाइट कर इस राष्ट्रीय त्यौहार को मना सकती हैं। सभी लोग देशभक्ति गीत गाकर न केवल ओज और वीरता से भर जाएंगे बल्कि आपको एक गणतंत्र राज्य में होने की ख़ुशी भी मिलेगी।
  2. कुछ स्वादिष्ट बनाएं : गणतंत्र दिवस के दिन हर जगह बूंदी के लड्डू मिलते हैं। आप भी इन्हें घर पर बनाकर आज़मा सकती हैं। बूंदी के लडूडू की डिश यू-ट्यूब पर आपको आसानी से मिल जाएगी। इसको बनाके न केवल आपको आनंद मिलेगा बल्कि पुरानी बचपन की यादें भी ताज़ी हो जाएंगी। 
  3. मूवी देंखें : अगर आपको फ़िल्मों को देखने का शौक़ है तो आप इस गणतंत्र दिवस हॉलिडे को देशभक्ति पर आधारित मूवी या डॉक्यूमेंट्री देखकर सेलिब्रेट कर सकती हैं। आप पुराने या नए अपने हिसाब से गूगल सर्च कर फ़िल्म की च्वाइस कर सकती है। अभिनेता मनोज कुमार ज़्यादातर देशभक्ति आधारित मूवी करते थे। इसीलिए इन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है।
  4. बुक पढ़कर या सुनकर : आप गणतंत्र दिवस के दिन हमारे राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी गौरव गाथाओं को पढ़ सकती हैं। कुछ नहीं तो देशभक्ति से जुड़े पॉडकास्ट या सांग्स भी सुन सकती हैं। इससे आपके न केवल ज्ञान में वृद्धि होगी बल्कि आप संगीत से जुड़कर एक नया रस और आनंद महसूस कर सकेंगी। 
  5. पार्क विज़िट : आप संगी-साथियों के साथ पार्क में बैठकर भी गणतंत्र दिवस को मना सकती हैं। काम से फ़ुर्सत ले आप पूरी टोली के साथ किसी पार्क में संगीत शुरु कर सकती हैं। 

इस तरह आप गणतंत्र दिवस 2023 को अपने और अपने साथियों के लिए एक नए और अनोखे अंदाज़ में मना सकती हैं। राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस सभी के लिए ख़ुशहाली और जोश लाता है।

Republic Day 2023 गणतंत्र दिवस देशभक्ति गीत बूंदी के लड्डू
Advertisment