Advertisment

Sex During Periods: पीरियड्स के दौरान सेक्स सेफ है या कोई नुकसान हैं?

पीरियड सेक्स को लेकर हमारे आस पास काफी ज्यादा सतर्कता नहीं है। इसको लेकर काफी मिथ्स भी प्रचलित होते हैं। तो आइए जानतें हैं इस हैल्थ ब्लॉग के जरिए पीरियड सेक्स को एन्जॉय करने की 5 आसान टिप्स जिनका इस्तेमाल आप पीरियड सेक्स की तैयारी करने में कर सकते हैं

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Healthy Period

Periods Sex

Periods Sex: सेक्स वो भी पीरियड के दिनो में, ना बाबा ना, कही प्रेगनेंट हो गई तो। ये कहते हुए आपने कई लड़कियों को सुना होगा। बहुत कम ही महिलाएं होंगी जिन्होनें इसे ट्राय किया होगा। क्योंकि महीने के इन दिनों में सेक्स करने को लेकर बहुत से विचार दिमाग में आते हैं जिनके कारण महिलाएं खुद को इसके लिए तैयार नहीं कर पाती हैं। पीरियड के दिनों को अधिकतर लोग ‘गंदा’ मानते हैं इसलिए इन दिनों में फिजिकल रिलेशन बनाने के बारे में सोचना ही कईआ लोगों को काफी खराब लगता है। इसके केवल विचार से ही महिलाओं के मन में कई सवाल आते हैं जैसे क्या पीरियड के दौरान सेक्स करना हाइजीनिक है?, क्या यह सेफ है? आपके पार्टनर इस बारे में क्या सोचेंगे?, पीरियड सेक्स मेसी होगा? और वगैरह, वगैरह! हम आपको बता दें कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना बिल्कुल नॉर्मल है। आइये जानते हैं पीरियड के दौरान सेक्स करने के फायदें और उससे जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए। 

Advertisment

क्या तैयारियां करें पीरियड सेक्स के लिए?

1.मूड बनाएं

कई बार कम्युनिकेशन के दौरान परिस्थिति थोड़ी embarassing हो जाती है जिस कारण पीरियड सेक्स न करने के चांसेस बढ़ सकते हैं। इसलिए आप अपने पार्टनर का मूड अच्छा बनाएं।

Advertisment

2.टाॅवल या बेडशीट का प्रयोग करें

यदि आप पीरियड सेक्स कर रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप पहले एक बड़ा टाॅवल या कुछ डार्क बेडशीट्स बिछाएं। ऐसा करने से यदि ब्लड बाहर आता भी है तो जा आपका बैड खराब नहीं करेगा यह आसान सा स्टेप्स आपके लिए काफी लाभदायक होगा।

3.पार्टनर के साथ पहले कम्युनिकेशन करें (Communicate With Partner)

Advertisment

पीरियड सेक्स के लिए सबसे जरूरी है पार्टनर के साथ अच्छी अंडरस्टैंडिंग और एक अच्छी कन्वर्सेशन। अच्छी अंडरस्टैंडिंग और कम्युनिकेशन से पीरियड सेक्स के समय आपके साथ साथ पार्टनर भी बराबर रूप से खुश होगा। पार्टनर के साथ पीरियड सेक्स के दौरान कन्वर्सेशन करते रहना चाहिए जिससे उसे अच्छा लगे और आप भी कंफर्टेबल फील करें।

4.इंटीमेट वाइप्स को रखे पास

पीरियड सेक्स के दौरान इंटिमेट वाइप्स (Intimate Wipes) को अपने आस पास ही रखें। इनको अपने पास रखने से यदि ब्लड का फ्लो ज्यादा होता है तो अपने जेनिटल्स की सफाई में मदद होगी। यह वाइप्स ना केवल सफाई तथा अपनी पर्सनल हाइजीन के लिए भी बहुत काम आते हैं ऐसे में पीरियड के समय एक अहम जरूरत बन जाते हैं।

Advertisment

5.गहरे रंग की बेड शीट्स

अगर आप पीरियड सेक्स करना चाहते हैं और व्हाइट बेड शीट्स का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रहे कि आप इन बेड शीट्स दाग लगने के कारण इन को दोबारा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसलिए पीरियड सेक्स के लिए गहरे रंग की बेड शीट्स या टॉवल को अपने बेड अपर रख लें और सेक्स एन्जॉय करें। 

क्या पीरियड के दौरान सेक्स करने के कोई बेनिफिट होते हैं?

Advertisment

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के बहुत से बेनिफिट्स होते हैं, तो आइए देखते हैं कौन से है वह बेनिफिट्स - 

1. लुब्रिकेशन की कम आवश्यकता होती है ।

2. पीरियड पेन और क्रैंप्स में राहत मिलती है।

3. नींद अच्छी आती है।

4. तनाव कम होता है।

5. आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। 

https://youtube.com/shorts/lB50sN730M0?feature=share

periods sex communicate intimate wipes
Advertisment