Advertisment

Tips For Acne: पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह 5 घरेलू उपाय

हल्दी आयुर्वेदिक में कई सालों से इस्तेमाल की जा रही है। इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल्स प्रॉपर्टीज मौजूद होते हैं जो हमारी स्किन के लिए बेनिफिशियल है। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Acne

Acne

Tips For Acne: चेहरे पर पिंपल एक्ने का होना हमारी स्किन और सेल्फ कॉन्फिडेंस पर एक नेगेटिव इफेक्ट डालता है। अधिकतर लोग कहते हैं जब वह किसी इवेंट में या किसी मुख्य व्यक्ति से मिलने जाते हैं तब ना चाहते हुए भी एक्ने उनके चेहरे पर आ जाते हैं। पिंपल्स ना केवल दर्दनाक होते हैं बल्कि स्किन पर भद्दे टॉक्सपोर्ट छोड़ जाते हैं। एक्ने कई प्रकार के होते हैं जैसे- पिंपल्स, वाइटहेड्स,ब्लैकहेड्स आदि। स्किन पर एक्ने होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे- अनबैलेंस डाइट, स्ट्रेस, चेंज हार्मोन, एक्सेस ऑयल आदि के कारण चेहरे पर पिंपल्स होते है। आयुर्वेद की मदद से चेहरे के एक्ने पिंपल्स को ठीक किया जा सकता है। हम आपको बताएंगे ऐसे आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में जिनकी मदद से एक्ने को ठीक किया जा सकता है।

Advertisment

Home Remedies For Acne

1. सेसमे सीड्स

Advertisment

सेसमे सीड्स से ऑयल बनाया जाता है जो हमारी क्रैक स्किन को हील करता है। यह विटामिन मिनरल्स फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है जो हमारी बॉडी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। सेसमे सीड्स को पूरी रात पानी में भिंगोकर रखे उसके बाद उन सीड्स को ग्राइंड करके एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 5 से 7 मिनट बाद से गुनगुने पानी के साथ धो लें ऐसा करने से आपके चेहरे की ब्लैकेड हट जाएंगे।

2. हल्दी और पुदीना

हल्दी आयुर्वेदिक में कई सालों से इस्तेमाल की जा रही है। इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल्स प्रॉपर्टीज मौजूद होते हैं जो हमारी स्किन के लिए बेनिफिशियल है। पुदीने में विटामिन ए पाया जाता है। पुदीना हमारी स्किन से ब्लैकहेड्स हटाने में मदद करता है। पुदीने का रस निकालकर उसे हल्दी के पाउडर में मिलाकर फेस पर लगाने से एक्ने की समस्या से राहत मिलती है।

Advertisment

3. नीम की पत्तियां

नीम का इस्तेमाल आयुर्वेद में हजारो सालों से किया जा रहा है। एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल प्रॉपर्टी मौजूद होती हैं। यह एक्ने बढ़ाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है। नीम की पत्तियों को ग्राइंड करके उसका पेस्ट बनाएं उस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं 15 मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह आपके चेहरे पर पिंपल को मिटाने में मदद करेगी।

Advertisment

4. शहद और दालचीनी

शहद और दालचीनी का मिश्रण एक्ने को ख़त्म करने में मदद करता है। दालचीनी की मदद से हमारा ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है। दालचीनी को धीमी आंच पर भूरा होने तक भूनें उसके बाद भुंनी हुई दालचीनी को ग्राइंड करके उसका पाउडर बनाएं। अब उस पाउडर को शहद में मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथ की मदद से उस मिश्रण को चारों तरफ अपने चेहरे पर फैलाएं। 5 से 7 मिनट के बाद उसे नार्मल पानी की मदद से धो लें। यह आपके चेहरे से एक्ने हटाने में मदद करेगा।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

Home Remedies For Acne acne चेहरे पर पिंपल Tips For Acne
Advertisment