New Update
/hindi/media/post_banners/KuNN7EM4K6OID1GODqcj.jpg)
1. प्रेगनेंसी की खबर बॉस को बताएं
जब भी आप प्रेगनेंसी की घोषणा करे तो सुनिश्चित करें कि आपके बॉस को सबसे पहले पता चले। यह खबर आप किसी के माध्यम से नहीं बताएं बल्कि खुद से बताएं। अपॉइंटमेंट शेड्यूल करके बताएं कि आपका बच्चा कब होने वाला है। अपनी टोन सकारात्मक, उत्साहित रखें, और ज्यादा डिटेल्स भी शेयर ना करें।
2. अपने सिम्टम्स पर नियंत्रण रखें
प्रेगनेंसी के दौरान कई तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं। जैसे कि जी मचलना, मॉर्निंग सिकनेस और आदि। ऐसे वक्त में जरूरी है कि अपने खाने में ज्यादा ध्यान दें। ज्यादा खाना ना खाए थोड़ी थोड़ी देर में हल्दी स्नेक्स का सेवन करें ताकि आपका ब्लड शुगर काबू में रहे और जी भी ना मचले।
3. डॉक्टर की अपॉइंटमेंट की सूची बनाएं
काम के साथ जरूरी है कि आप डॉक्टर से भी मिलती रहें। अपना हेल्थ का चेकअप कराती रहें। आप यह पहले से ही प्लान कर ले कि आपको किस दिन डॉक्टर के पास जाना है। वही कभी-कभी डॉक्टर इंतजार करवाते हैं तो आप उस वक्त अपने फोन के जरिए अपने काम को भी कर सकती हैं।
4. मेटरनिटी लीव लेने से पहले डिटेल्स दे
एक महीने पहले ही बॉस को बताएं कि आप किस दिन काम करना बंद करगी। इसके अलावा यह भी बताएं कि आप कब तक अपनी वापसी कर सकती है। आप छुट्टी ज्यादा दिन के लिए लें ताकि आप उसके पहले ही अपनी वापसी कर सकें।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us