Anti Ageing Tips: चालीस की उम्र में भी दिख सकती है खूबसूरत और जवां

एक उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियों और झाइयों की ग्रोथ को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी चेंज करने जरूरत होती है। जानिए इस हैल्थ ब्लॉग के जरिए कैसे दिखें खूबसूरत और जवान चालीस साल की उम्र में भी

Aastha Dhillon
10 Feb 2023
Anti Ageing Tips: चालीस की उम्र में भी दिख सकती है खूबसूरत और जवां

Anti Ageing Tips

Anti Ageing Tips: स्किन पर हमारी उम्र का काफी प्रभाव पड़ता है। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झाइयां और झुर्रियां आम सी बात हो जाती है। यह तो प्रकृति का नियम है। आपको इसे ऐसे ही एक्सेप्ट करना चाहिए। आप जैसे हैं, आप वैसे ही सुंदर लगती हैं। लेकिन अगर बात करी जाए बदलाव की। तो जरूर ही हमारी उम्र के हिसाब से हमारे चेहरे और त्वचा में बदलाव होता है। दरअसल 40 की उम्र के पार हमारी त्वचा में collagen का प्रोडक्शन और इलास्टिन (elastin) का प्रोडक्शन कम हो जाता है।

वह ज्यादा रूखी सूखी हो जाती है।फाइनलाइन (fine lines) आ जाती हैं। और साथ ही साथ wrinkles भी दिखने लगती हैं।

जानिए ऐसे उपाय जिनसे आप 40 के बाद भी दिख सकती हैं जवान।

1.स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine)

आपको 40 के बाद स्किन केयर रूटीन को जरूर अपनाना चाहिए। वैसे तो यदि आप पहले से ही स्किन केयर अपनाए हुए हैं। तो यह आपको हमेशा फायदा ही देगा। लेकिन अगर आपने अभी तक यह नहीं किया है। तो जल्दी से जल्दी कर लें। आपको अपने स्किन केयर रूटीन में क्लींजर (cleanser), मॉइश्चराइजर (moisturizer) और सनस्क्रीम (sunscreem) तीनों ही चीजों का जरूर से उपयोग करना चाहिए।

2. मत भूलें नाइट क्रीम का उपयोग

रात को सोते समय हम में से किसी को भी चेहरा धोना यह साफ करना नहीं भूलना चाहिए। रात को अपने चेहरे को अच्छे से साफ करके आप उस पर नाइट क्रीम अप्लाई करें। नाइट क्रीम आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करती हैं। उसके ग्लो और सॉफ्टनेस को बरकरार रखती है।

3.  रेटिनॉयड्स (Retinoids)

40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपने चेहरे पर रेटिनोइड्स का उपयोग जरूर करना चाहिए। दरअसल  इसके उपयोग से आप अपने से स्किन पर कॉलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं। इससे आप झुर्रियों की ग्रोथ को कम कर सकते हैं।

4. डाइट में उपयोग करें यह चीजें

अगर आप अच्छी सेहत और अच्छी त्वचा चाहते हैं। तो आपको केवल स्किन केयर रूटीन में ही नहीं। बल्कि अपनी डाइट में भी काफी सारे चेंज करने पड़ते हैं। उसी तरह अगर आप 40 के ऊपर हो चुके हैं। तो आपको अपनी डाइट में इन इंग्रेडिएंट्स को जरूर से अपनाना चाहिए।पपाया ब्रोकली (broccoli), स्पिनच, नट्स और एवोकाडो (avocado)। यह सभी सुपर फूड एंटी एजिंग (anti aging food) फूड की तरह भी जाने जाते हैं।

5. ज्यादा से ज्यादा पिए पानी

ज्यादा पानी पीने से या सही मात्रा में पानी पीने से। हमारे अंदर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। और पानी हमारी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। हमारी त्वचा 40 के बाद रूखी होने लगती है इसे हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी सबसे अच्छा तरीका है। आप कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स (detox drinks) को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। 



अगला आर्टिकल