Advertisment

रिलेशनशिप में पार्टनर को खुश कैसे रखें ? जानिए 5 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
रिलेशनशिप में एक दूसरे के लिए प्यार होना के साथ समझना भी जरूरी है। हम रिलेशनशिप में आ तो जाता है पर उसे मेंटेन(maintain) करना मुश्किल होता है। रिलेशनशिप में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं या छोटी बात को लेकर बैठ जातें हैं जिसके कारण रिलेशन में दूरी आ जाती है। प्यार करने से ज्यादा उस चीज का एहसास करवाना जरूरी है। जानिए रिलेशनशिप में पार्टनर को  खुश कैसे रखें।
Advertisment


1. एक दूसरे की बात सुनें



कई बार हम अपनी बात कह देते हैं लेकिन पार्टनर की बात नहीं सुनते है या उनसे गुस्सा हो जाते है। हमें अपने पार्टनर की बात सुननी चाहिए अगर वह आपके बारे में कुछ बोल भी रहें, तो अपनी गलती को समझना चाहिए। पार्टनर की बातें ना सुनने के कारण उनके मन में बात रह जाती है जिसकी कारण
Advertisment
रिलेशनशिप में दूरियां आती है।

2.एक दूसरे को समय दें

Advertisment


रिलेशनशिप मे एक दूसरे के साथ वक्त बिताना काफी जरूरी होता है। इसलिए अपने काम से समय निकालकर उन पर भी ध्यान दें। आप साथ में वह चीजें करें जो आप दोनों को पसंद हैं। इससे आप दोनों साथ में ज्यादा समय बिता पाएंगे। जो आपके बोंड(Bond) को मजबूत करने के लिए काफी है।

3. उन्हें स्नेह दिखाएं

Advertisment


पार्टनर के लिए मन में प्यार होने के साथ उसे इस बात का एहसास करवाना भी जरूरी है। उन्हें शारीरिक स्नेही दिखाएं जैसे कि उनका हाथ पकड़ना उन्हें, गले लगाना, किस करना इससे उनका मूड भी ठीक होगा और तनाव भी दूर होगा।

4. फॉर ग्रांटेड ना लें

Advertisment


रिलेशनशिप में ऐसा अक्सर होता है कि अपने पार्टनर को ग्रांटेड लें लेते हैं। हमें लगता वह हमें छोड़कर नहीं जाएंगे इसलिए उन पर ध्यान नहीं देते हैं।‌ रिलेशनशिप ख़राब होने का यह सबसे बड़ा कारण होता है।

5. एक दूसरे को थोड़ा स्पेस दें



पार्टनर के साथ समय बताना सही है लेकिन आपके अलावा भी उनके दोस्त होंगें।‌ इसीलिए उन्हें अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताने या उनके खुद के लिए स्पेस दें। ऐसी बहुत सारी चीज होती है जो दोस्तों के साथ या परिवार के साथ करना चाहते हैं।
रिलेशनशिप
Advertisment