/hindi/media/media_files/A6E9zX5XJPrOigyHiaLN.jpg)
How To Say No
हमारी जिंदगी मे ऐसी कई सारी चीजें होती हैं, जो हमें पसंद नहीं होती। यह एक आम बात है ,मगर फिर भी दूसरे लोगो के कारण आप समझौता कर लेती है। क्या आपको पता है कि इन छोटी छोटी बातों का आपके कॉन्फिडेंस पर गहरा असर पड़ता है। हम सभी को अपनी ज़िन्दगी मे ना कहने की आदत जरूर डालनी चाहिए। यह बहुत जरूरी है। तो आईए जानते है ना कहने का तरीक़ा।
How to say no to the things you don't like -
1. हमेशा ना रहें अविलेबल (Available)
अगर आप किसी की लाइफ में इंपॉर्टेंस चाहते है तो आपको ना कहना आना चाहिए। क्योंकि अगर आप किसी के एक बार कहने पर, उनके लिए हमेशा उपलब्ध रहते है, तो आपकी इंपॉर्टेंस कम होती जाती है।
2. ना कहने की जगह बताएं अपनी समस्या
आपको यदि लगता है, कि आपके ना कहने की वजह से किसी को बुरा लगेगा। तो आप उन्हे ना कहने की जगह अपनी समस्या को बता कर उन्हें मना कर सकते है। ऐसा करने पर उन्हें बुरा भी नहीं लगेगा ,और आपको खुद से कॉम्प्रोमाइज भी नहीं करना पड़ेगा। आप आसानी से ना कह सकते है।
3. ज्यादा चिड़ कर ना कहें ना
आपको अगर कोई चीज पसंद नहीं तो ना कहना आपका अधिकार है। लेकिन आपके ना कहने से सामने वाले व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। आपको ना हमेशा प्यार से कहना चाहिए। आप अगर 'ना' चिड़ कर कहते है तो यह सही तरीक़ा नहीं है।
4. आप दे सकते है दूसरे सुझाव
आपको कोई आइडिया (idea) या , कहीं जाने का प्लान पसंद नहीं आता। तो आप सीधे ना कहने की जगह उन्हे नए सुझाव दे सकते है। आप उन्हे अपनी पसंद के अनुसार किसी जगह को सजेस्ट (suggest) कर सकते है।