Pride Month 2021: बच्चों को सेक्सुअलिटी पर जानकारी के बारे में कैसे बताएं ?

author-image
Swati Bundela
New Update

बच्चों को सेक्सुअलिटी और जेंडर आइडेंटिफिकेशन के बारे में जानकारी


1. खुद को तैयार करें


बच्चों को सिखाने के लिए सबसे पहले आपको पूरी तरह जानकारी होनी चाहिए। कोशिश करें कि बच्चों को इन सब चीजों के बारे में बताने से पहले आप इन पर अपने माइंड सेट को बदले और अच्छा बनाएं।

2. कार्टून कैरेक्टर का करें इस्तेमाल


सेक्सुअलिटी की जानकारी देने के लिए आप उनके किसी कार्टून कैरेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपने बताएं क्यों उनका कार्टून कैरेक्टर कैसा है और उसके रिलेशनशिप कैसे हैं।

आप बच्चों को सवाल पूछने के लिए उत्साहित करें।

3. फैक्ट के साथ बाकी जानकारी भी दें


सेक्सुअलिटीज की डेफिनेशन के अलावा आप उन्हें बताएं कि कैसे वह खुद को अच्छा बना सकते हैं और स्वीकार करना सीख सकते हैं।

उन्हें बताएं कि यह सब चीजें बहुत ही सामान्य है और इनके कारण खुद को अलग महसूस करने की बजाय खुद पर गर्व करना सीखें।

4. शरीर के हिस्सों की दें जानकारी


जिस तरह बच्चों को शरीर के सभी पाठ के बारे में पढ़ाया जाता है और उन्हें नाम याद कराए जाते हैं बिल्कुल उसी प्रकार बच्चों को जेनिटल के बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए।

बच्चों को जेंडर से जुड़ी सारी बातें बतानी चाहिए। उन्हें बताएं कि जेंडर सिर्फ जेनिटल्स पर निर्भर नहीं करता है।

5. बच्चों के सवालों का दें आराम से जवाब


बच्चों के मन में इन सब बातों को सुनकर काफी नए सवाल आएंगे। ऐसे में आप उनके सभी सवालों का धीरे-धीरे और आराम से जवाब दें।

किसी भी शब्द का इस्तेमाल करते वक्त शर्म आए नहीं वरना बच्चे को वह शब्द अजीब लगेगा।

तो ये थी बच्चों को सेक्सुअलिटी के बारे में जानकारी देने की टिप्स।
सोसाइटी पेरेंटिंग