Advertisment

Importance Of Books: जानें कौन सी किताबें बदल सकती हैं आपका जीवन

कुल मिलाकर पढ़ने से न केवल व्यक्ति में आत्मविश्वास पैदा होता है बल्कि उसे कई तरह से लाभ भी मिलता है जैसे ज्ञान, स्किल्स विकसित करना, तनाव कम करना आदि। जानिए कौन सी है वह किताबे, इस ब्लॉग के जरिए जो आपको मानसिक रूप से भी मजबूत बनाएंगी

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Reading Book

Books

Importance Of Books: आजकल वर्क फ्रॉम होम की वजह से हममें से कितने ही थक जाते हैं और वर्क लाइफ बैलेंस का होना तो और मुश्किल हो गया है। पर अगर खुद पर थोड़ी और मेहनत करें तो अपनी लाइफ को फिर से पटरी पर ला सकते हैं।  

Advertisment

नई किताब पढ़ना शुरु कर सकते हैं।

जानें कब से आप खुद से कह रहे होंगे की किताबें पढ़ने की आदत फिर से मुझे डालनी चाहिये? अब वो वक़्त आ गया है और आपके पास काफी वक़्त भी है तो क्यों ना किताबें पढना फिर शुरु किया जाए। तो जो नॉवेल या किताब आपने कब से पढ़ने के लिये सोचकर रखी थी उसे लें और पढना शुरु करें, यह आपको खुश करने के साथ साथ एक सुकून का माहौल भी देगा।

आज हम आपको 5 ऐसी किताबों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पढ़कर आप अपने जीवन में इंस्पायर होंगे और काफी तरक्की करेंगे।

Advertisment

1. The Art of Happiness by Dalai Lama

इस पुस्तक में मानवीय अनुभव के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है, जिसमें रोजमर्रा की समस्याओं को कैसे हल किया जाए ताकि आप एक सुखी जीवन जी सकें।  साथ ही, आप बेहद तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण समय में कैसे शांत रह सकते हैं यह बताया गया है। 

आइए जानते हैं कि इस किताब को पढ़ने के बाद आपको क्या सीखने को मिलेगा।

Advertisment

• स्प्रिचुअल होने के लिए आपको धार्मिक होने की आवश्यकता नहीं है।

•  एकमात्र निरंतर चीज परिवर्तन है।

•  अपनी सीमाएं जानें।

Advertisment

•  कैसे अपने क्रोध को अपनी शक्ति बनाएं।

• आप कैसे अपने आप को खुश रख सकते हैं हर स्थिति में।

2. The Alchemist by Paulo Coelho 

Advertisment

अलकेमिस्ट एक युवा चरवाहे लड़के की कहानी है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए एक यात्रा पर जाता है और उस यात्रा में उसे बहुत ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ता है लेकिन कुछ समय बाद वह मुसीबत एडवेंचर का रूप ले लेती है। इस पुस्तक की मुख्य बात यह है कि इसमें बताया गया है कि अपने दिल की इच्छाओं को सुन करके अपने सपनों का पीछा करें। बहुत से लोगों का मानना है कि इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि यह आप की कहानी है।

 आपको क्या सीखने को मिलेगा।

• कोई भी कार्य करने से पहले हमें हमेशा अपने दिल की सुननी चाहिए।

Advertisment

• अपने सपने को तब तक ना छोड़े जब तक आप उसे पूरा ना करलें। 

• मुसीबतों से घबराए नहीं।

3. Ignited Minds by Dr. APJ Abdul Kalam

Advertisment

यह पुस्तक विशेष रूप से देश के युवा छात्रों के लिए है। इसमें बताया गया है कि आप अपने जीवन को किस तरह देखें और कैसे अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने की चाह रखें और आप इतना इंस्पायरर हो जाए कि इस जीवन से अपनी दुनिया के लिए, अपने देश के लिए और अपने खुद के लिए कुछ बड़ा हासिल करने की सोच रखें।

इस किताब को पढ़ने के बाद आपको क्या सीखने को मिलेगा।

• संसाधनों की कमी हमारी समस्याओं का कारण नहीं है.

•  जीवन में कोई लक्ष्य होना बहुत जरूरी है।

•  अपने देश के लिय कुछ करने का जस्बा होना चाहिए।

किताब Dalai Lama Ignited Minds Dr. APJ Abdul Kalam
Advertisment