Ganesh Chaturthi 2022 : यह 5 उपाय ज़रूर करें आय वृद्धि के लिए

author-image
Vaishali Garg
New Update
Ganesh Chaturthi 2022

Ganesh Chaturthi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन विधिवत तरीके से भगवान गणेश को स्थापित किया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022 को मनाया जायेगा, इसी कारण इस दिन को गणेश उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही अगले 10 दिनों तक भक्तगण भगवान गणेश की विधिवत पूजा करते है। इसके बाद धूमधाम से विदा करते हुए जल में प्रवाहित कर देते।

Ganesh Chaturthi 2022: 5 उपाय आय वृद्धि के लिए

Advertisment

गणपती पूजन के 10 दिन बहुत शुभ माने जाते हैं, गणेश जी माहाराज सुख सम्पती धन वैभव खुशहाली के आगमन का प्रतिक माने जाते है। आइए जानते हैं कौन से हैं मैं 5 उपाय पंडित राजा सचदेवा जी के अनुसार-

  1. भगवान गणेश , महादेव के पुत्र हैं। इसलिए उन्हें भी भगवान भोलेनाथ की तरह जल से विशेष प्रेम है, गणेश चतुर्थी के दिन गणपति का जलाभिषेक करने से घर के सारे दुख और दरिद्रता का नाश होता है।
  2. हाथी को खिलाएं हरी घास का मुख होने के कारण ही गजानन कहा जाता है। अगर आप लम्बे समय से किन्हीं परेशानियों और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हो तो सही समय आ गया है। गणेश उत्सव के किसी भी दिन हाथी को हरी घास का चारा खिलाने से आपकी सारी परेशानियों का नाश होगा।  
  3. दूर्वा और हल्दी चढ़ाएं भगवान। गणेश के पूजन में दूर्वा का विशेष महत्व है। बिना दूर्वा अर्पण के गणेश पूजन पूरा नहीं होता है। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी को ग्यारह गांठ दूर्वा की बना कर उस पर हल्दी छिड़क कर चढ़ाएं। ऐसा करने से नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होगी।
  4. घी और गुड़ का भोग लगाएं गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को घी और गुड़ का भोग लगा कर, उसे गाय को खिला दें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी समस्या दूर होगी तथा आय में वृद्धि होगी।
  5. मालपुयें और मोदक का भोग आय वृधी के लिए गणेश चतुर्थी के दिन य़ा गणेश पूजन के 10 दिनो में 1 बार मालपुये और मोदक का भोग अवश्य लगायें।

Ganesh Chaturthi 2022: शुभ मुहूर्त, मूर्ति स्थापना और विसर्जन का समय

गणेश चतुर्थी 2022: 31 अगस्त, 2022 (बुधवार) मध्याह्न

गणेश पूजा मुहूर्त: सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक

अवधि: 2 घंटे 33 मिनट

चतुर्थी तिथि शुरू: 30 अगस्त 2022 को दोपहर 3:33 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त: 31 अगस्त, 2022 को अपराह्न 03:22

गणेश विसर्जन: 9 सितंबर, 2022 (शुक्रवार)

शुभ मुहूर्त आय वृद्धि Ganesh Chaturthi 2022