Olympic Games: जानें कितने ओलंपिक खेलों में भाग लेता है भारत

16 में से कुछ ऐसे गेम्स जिसमें भारत ओलंपिक्स में भाग लेता है इस ब्लॉग के माध्यम से जानिये, जैसे- Archery, Athletics, Badminton, Boxing, Golf, Hockey, Shooting, Weightlifting, Wrestling

author-image
Anshika Pandey
New Update
Paris Olympics

File Image

In How Many Games India Participates In Olympics 2024: ओलंपिक गेम्स ज़ोरों – शोरों से चल रहा है। हर चार साल में होने वाला यह खेल समारोह इस बार पेरिस में हो रहा है। इस खेल समारोह में बहुत से देश भाग लेते हैं और हर देश के खिलाड़ी अलग - अलग खेल में रुचि लेते हैं। भारत ने सबसे पहले 1900 समर ओलंपिक्स में भाग लिया था और हर्डल रेस में दो सिल्वर मेडल जीते थे, खैर उस वक़्त भारत, ब्रिटिश इंडिया के नाम से जाना जाता था। आइए जानते हैं कि 16 में से कुछ ऐसे गेम्स जिसमें भारत ओलंपिक्स में भाग लेता है।

जानें कितने ओलंपिक खेलों में भाग लेता है भारत   

1. Archery

Advertisment

Archery यानि तीरंदाजी भारत का एक प्राचीन खेल है। इस खेल का जिक्र वेद, उपनिषद और ग्रंथों में किया गया है। भारत ओलिंपिक्स में इस खेल में भाग लेता है, पर इससे हमारा इतिहास जुड़े होने के बावजूद हम इस खेल में बाकी एशियन देशों से पीछे हैं क्योंकि भारत में कोच की कमी है और इस खेल कि लोकप्रियता कम है।

2. Athletics 

हाई जम्प, हर्डल, दौड़, जैवलीन थ्रो, मैरेथान आदि इस खेल के अंतर्गत आते हैं। भारत का इन खेलों मे अच्छा प्रदर्शन रहा है। नीरज चोपड़ा जो कि जैवलीन थ्रो में पार्टिसपेट करते हैं, 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाया था और 2024 पेरिस ओलंपिक में वह सीधा फाइनल में कदम रख चुके हैं।

3. Badminton 

यह भारत के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। अक्सर भारत अपने बैडमिंटन प्लेयर्स के अच्छे प्रदर्शन से चर्चा में रहा है। 2020 के टोक्यो ओलंपिक्स में पी वी सिंधु ने सिंगल बैडमिंटन केटेग्री में भारत को ब्रान्ज़ जिताया था। 

4. Boxing 

Advertisment

यह भारत के खेल इतिहास में बॉक्सिंग मे काफी मेडल जीते हैं 2020 के लवलिना बोर्गोहेन ने भारत को ब्रान्ज़ पदक दिया था। 

5. Golf 

शौकिनियों का यह खेल भारत में कम लोकप्रियता रखता है। इस खेल में भारत का प्रदर्शन पुराने समय में अच्छा रहा है कुछ खिलाड़ी जैसे जीव मिलखा सिंह, अर्जुन अटवाल, अनिरबन लहीरी ने इस खेल से भारत का नाम रौशन किया है।

6. Hockey 

टीम की सूझ-बूझ और स्ट्रैटिजी से चलने वाला यह खेल काफी लोकप्रिय है। 2020 में भारत ने ब्रान्ज़ मेडल जीता और इस बार ओलंपिक्स मे भारतीय हॉकी टीम ने सेमी फाइनल में कदम रख दिया हालांकि सेमी फाइनल में हार के बाद वह ब्रान्ज़ मेडल के लिए फिर से मैदान में उतरेंगे। 

7. Shooting

Advertisment

शूटिंग में भारत ने इस ओलंपिक खेल में कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए 3 ब्रान्ज़ पदक दिए हैं। जिसमें से एक मनु भाकर ने  सिंगल वूमेनस 10m पिस्टल में, दूसरा मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10m मिक्स में, और तीसरा 50m राइफल में स्वप्निल कुसले ने दिया।

8. Weightlifting

2020 के ओलंपिक गेम्स में वेट लिफ्टिंग कि मीराबाई चानू ने भारत को सिल्वर मेडल जिताया था। 

9. Wrestling

2020 के ओलंपिक्स में रवि कुमार दहिया ने सिल्वर और बजरंग पुनिया ने ब्रान्ज़ मेडल जीत था। इस बार के ओलंपिक में विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंची।

Olympics 2024