Female Influencers In India : भारत की प्रभावशाली महिला इंफ्लूएंसर्स

ब्लॉग | फिल्म और रंगमंच : हमारे देश में कुछ समय पूर्व तक महिलाओं की दशा बहुत सही नहीं थी लेकिन बीतें कुछ सालों में महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Priyanka Chopra

Female Influencers in India

Female Influencers In India: हमारे देश में कुछ समय पूर्व तक महिलाओं की दशा बहुत सही नहीं थी लेकिन बीतें कुछ सालों में महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। हालाँकि भारतीय समाज में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को अपनी स्थिति को सुधारने में बहुत समय लगा है। और यह संघर्ष अभी भी जारी है। लेकिन समाज में बदलाव हो रहा है। अब महिलाएं हर एक क्षेत्र में काम कर रही हैं और आगे भी बढ़ रही हैं। महिलाओं का जीवन आसान नहीं होता है ये हम सब जानते हैं लेकिन आज कल की कुछ महिलाएं समाज की रुढियों और कुरीतियों से लड़ रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। आज हम ऐसी ही महिला इन्फ़्लुएन्सर्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम बनाया है और साथ ही दूसरी महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल के रूप में उभरी हैं। 

भारत के महिला इन्फ़्लुएनकेर के नाम क्या हैं 

Advertisment

भारत की 10 महिला इन्फ़्लुएन्सर्स के नाम - Names of 10 Female Influencers of India

1. Barkha Dutt 

बरखा दत्त भारत की प्रमुख महिला पत्रकार और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं जो अपनी फीयरलेस रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण (in-depth analysis) के लिए जानी जाती हैं। बरखा ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर किया है। वे भारत में विमेन राइट्स और सोशल जस्टिस के लिए समय-समय पर आवाज उठाती हैं।

2. Priyanka Chopra Jonas 

प्रियंका चोपड़ा जोनस एक वर्ल्ड फेमस एक्ट्रेस, सिंगर और प्रोड्यूसर के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे अपने परोपकारी कार्यों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में बोलने के लिए भी जानी जाती हैं।

3. Kiran Mazumdar Shaw 

Advertisment

किरन मजूमदार शॉ बायोकॉन लिमिटेड की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। बायोकॉन लिमिटेड भारत की एक प्रमुख बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है। किरन मजूमदार एक प्रमुख बिजनेसविमेन के तौर पर जानी जाती हैं और बायोफार्मास्युटिकल उद्योग में सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक हैं।

4. Ritu Kumar 

रितू कुमार एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हैं। जिन्होंने पारंपरिक भारतीय वस्त्र (Traditional Indian textiles) और शिल्प कौशल को नये स्वरुप में लोगों के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रितु कुमार ने भारतीय फैशन को वर्ल्ड स्तर पर बढ़ावा दिया है।

5. Latha Rajinikant 

लता रजनीकांत भारत की साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी हैं। लता रजनीकांत को उनके परोपकारी कार्यों के लिए जाना जाता है।  लता रजनीकांत भारत में एजुकेशन और हेल्थकेयर पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई चैरिटेबल ट्रस्ट से जुडकर काम कर रही हैं।

6. Malini Agrawal (MissMalini) 

Advertisment

मालिनी अग्रवाल एक फेमस एंटरटेनमेंट ब्लॉगर, इन्फ्लुन्सर और मीडिया इंटरप्रेन्योर के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी मजबूत डिजिटल प्रेजेंस बनाई है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नया आकार देने में प्रभावशाली रूप से काम कर रही हैं।

7. Masaba Gupta 

मसाबा गुप्ता भारत की एक बहुत फेमस फैशन डिजाइनर हैं जो अपने बोल्ड और अनट्रेडिशनल डिजाइनों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ट्रेडिशनल नॉर्म्स को रिडिफाइन किया है और फैशन इंडस्ट्री में समावेशिता (inclusivity) का समर्थन किया है।

8. Zia Modi  

जिया मोदी एक प्रमुख कॉर्पोरेट वकील और AZB एंड पार्टनर्स की को-फाउंडर हैं। यह कम्पनी भारत की लीडिंग लॉ फर्म्स में से एक है। जिया मोदी ने कॉर्पोरेट कानून के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अपनी विशेषज्ञता (expertise) के लिए व्यापक रूप से जानी जाती हैं।

9. Sairee Chahal 

Advertisment

शायरी चहल SHEROES की फाउंडर और सीईओ हैं। यह एक वीमेन कम्युनिटी प्लेटफार्म है जो महिलाओं को सपोर्ट, रिसोर्सेज और अवसर प्रदान करता है। शायरी चहल विमेन इंटरप्रेन्योर और कैरियर डेवलपमेंट के लिए प्रमुखता से काम कर रही हैं।

10. Deepa Malik 

दीपा मलिक एक फिजिकली डिसेबल्ड पैरा-एथलीट और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। दीपा मलिक दृढ़ संकल्पी, बाधाओं को तोड़ने और अपनी उपलब्धियों से दूसरों को प्रेरित करने का प्रतीक हैं।

ये कुछ भारतीय प्रसिद्द महिला इन्फ़्लुएन्सर्स हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। भारत में इसके आलावा भी बहुत सी महिला इन्फ़्लुएन्सर्स हैं जिन्होंने बड़े स्तर पर काम किया है और अपने काम से दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बनी हुई हैं। वह अपने काम के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी सपोर्ट कर रही हैं।  

Advertisment

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन प्रिया सिंह का है।

Female Influencers In India