Advertisment

Female Youtuber: भारत की टॉप 5 फीमेल यूट्यूबर

अगर आप अपनी एक नयी जर्नी की शुरुवात करना चाहते हैं तो यूट्यूब आपके लिए एक बेहतर शुरुवात हो सकता है। आज कल तो कई यूट्यूब को अपना फुल टाइम प्रोफेशन बना बैठे हैं

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
female youtubers (2).jpg

( Image credit : English jagran )

Indias Top 5 Female Youtubers: अगर आप अपनी एक नयी जर्नी की शुरुवात करना चाहते हैं तो यूट्यूब आपके लिए एक बेहतर शुरुवात हो सकता है। आज कल तो कई यूट्यूब को अपना फुल टाइम प्रोफेशन बना बैठे हैं जिससे वो अच्छे खासे पैसे भी कमा रहें और उनकी फैन फोल्लोविंग भी है। आइये हम आपको ऐसे ही कुछ महिला यूट्यूबर्स के बारे में बताते हैं।

Advertisment

भारत की टॉप 5 फीमेल यूट्यूबर

1. प्राजक्ता कोहली

यूट्यूब पर आपको इनका चैनल MostlySane के नाम से दिख जाएगा इन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता हैं इनको यूट्यूब में चैनल की शुरुवात किये करीब 5-6 साल हो गएं हैं। इनको लोग काफी पसंद करते हैं और प्यार देते हैं आपको बता दें कि इनके करीबन 6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। ये कॉमेडी वीडियोज बनाकर अपने फैन्स को खूब लुभाती हैं।

Advertisment

2. कबीता सिंह

कबिता ने अपने कुकिंग स्किल्स से सबको अपना फैन बनाया हैं। इनके चैनल पर आपको अनेक तरह के व्यंजनों के रेसेपी मिल जाएगी जिसे भी कुकिंग सीखनी हैं उनके लिए इनके चैनल से बढ़िया और कोई मार्गदर्शन नही हो सकता है। इनके चैनल पर करीबन 9.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इनका मुख्य चैनल KabitasKitchen हैं बल्कि वो साथ ही साथ KabitasLifeStyle में अलग अलग स्वास्थ संभंदित वीडियोस अपलोड करती हैं।

3. अनीशा दीक्षित

Advertisment

अनीशा दीक्षित के करीबन 2.7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं इनके वीडियोस भी लोग बहुत देखते हैं हालाकिं लड़कियों में इनकी लोकप्रियता ज्यादा है क्योंकि इनके कई वीडियोस वोमेन सेंट्रिक होते हैं। इनके कड़ी मेहनत और अच्छे वीडियोस के लिए लोग इनके बहुत पसंद करते हैं।

4. गर्लियापा

इस चैनल की शुरुआत 2015 में हुई थी यह चैनल वोमेन सेंट्रिक समस्यायों पर विडियो बनता हैं। इस चैनल को महिलाओं द्वार चलाया भी जाता है। इस चैनल पर अक्सर वेब सीरीज की वीडियोस अपलोड होती हैं। लडकियां इनके सीरीज से बहुत ज्यादा रिलेट कर पाती हैं इसलिए ये काफी लोकप्रिय हैं।

Advertisment

5. सेजल कुमार 

इन्होंने अपने चैनल की शुरुवात 2015 में की थी और इनके करीबन 1.36 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। ये ब्यूटी,मेकअप,फैशन आदि से संभंदित वीडियोज बनाती हैं। इनकी लोक प्रियता तबसे बढ़ी जबसे इन्होंने अपनी माँ के साथ सेक्स रिलेटेड मिथ को दर्शाते हुए वीडियो बनाया था।

YouTubers female youtuber
Advertisment