Irregular Periods: क्या अनियमित पीरियड्स हैं चिंता की बात?

क्या वास्तव में अनियमित पीरियड्स चिंता की बात है? कई महिलाओं में ये समस्या आजकल आम हो गई है। ये कभी किसी गंभीर स्वास्थय समस्या का भी संकेत हो सकती है।

author-image
Simran Kumari
New Update
Periods

Photograph: (Freepik )

Is irregular periods something to worry about: पीरियड्स हर महिला के जीवन का एक सामान्य हिस्सा है। सामान पीरियड्स ड्यूरेशन  28 से 35 दिनों के बीच होता है और यह हर महीने नियमित रूप से आता है। लेकिन कई बार महिलाओं को अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका मतलब है कि पीरियड्स समय पर नहीं आते या कभी बहुत जल्दी और कभी बहुत देर से आते हैं। कुछ महिलाएं इसे हल्के में लेती हैं, लेकिन यह कई बार किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। आइए जानें अनियमित पीरियड्स के कारण क्या है और इनके प्रभाव क्या क्या हो सकते है और आपको कब इसके लिए डॉक्टरी सलाह लेनी जरूरी है।

Advertisment

क्या अनियमित पीरियड्स हैं चिंता की बात?

1.अनियमित पीरियड्स के कारण 

अनियमित पीरियड्स के कई कारण हो सकते है जैसे ज्यादा मानसिक तनाव हार्मोन बैलेंस बिगाड़ सकता है, वजन में अचानक बदलाव बहुत ज्यादा वजन बढ़ना या घट जाना, बहुत अधिक एक्सरसाइज या बहुत कम एक्टिविटी , थायरॉइड की समस्या, पीसीओएस (PCOS) जैसी हार्मोनल चेंजेस के कारण भी पीरियडस अनियमित हो सकते है।

Advertisment

2. कब माने कि समस्या गंभीर है?

हर बार अनियमित पीरियड्स चिंता की बात नहीं होती, लेकिन कई बार ये गंभीर हो सकता है जिसमें डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। अगर आपके पीरियड्स लगातार 2-3 महीने से मिस हो रहे है, अत्यधिक या बहुत ही कम ब्लीडिंग हो रही हो, बहुत तेज दर्द, कमजोरी या चक्कर आना या एक साल या उससे ज्यादा समय से पीरियड्स अनियमित हों तो आप ये मान सकती है कि आपकी समस्या बहुत ही गंभीर है।

3. अनियमित पीरियड्स के शरीर पर असर

Advertisment

लंबे समय तक अनियमित पीरियड्स शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है। इससे प्रेग्नेंसी में दिक्कतें आ सकती है। इसके अलावा पिंपल्स होना, बाल झड़ना, वजन का बढ़ना और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं भी पीरियड्स के अनियमित होने से हो सकती है।

4. अनियमित पीरियड्स से निपटने के उपाय

अनियमित पीरियड्स से निपटने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में  बदलाव करने की जरूरत हैं। इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाए संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें और तनाव कम करें,नींद पूरी लें। आप पीरियड ट्रैकर ऐप का इस्तेमाल कर अपने पीरियड साइकिल का अंदाज़ा लगा सकते है।

Advertisment

5. सही समय पर कदम क्यों है ज़रूरी?

अगर आपके अनियमित पीरियड्स बने रहे तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले क्योंकि इसको नज़रअंदाज़ करना समस्या को और बढ़ सकता है। समय पर पहचान और उपचार से न केवल यह ठीक हो सकता है बल्कि भविष्य में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचा जा सकता है। यह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक संतुलन के लिए भी जरूरी है।



Periods periods Irregular Period irregular periods