Advertisment

Sex myths : जानिए इन 5 सेक्स मिथ्स की सच्चाई

author-image
Swati Bundela
New Update
अक्सर हम घर में, दोस्तों से, इंटरनेट में कई चीजों को लेकर मिथ्स सुनते आए हैं। वह खाने से लेकर सेक्स के बारे में ही क्यों ना हों। वहीं हमें किस चीज के बारे में जानकारी ना हो तो हम उसके बारे में जानने के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि इंटरनेट में दी गई जानकारी सही हों। वही आपने भी सेक्स के बारे में जानकारी लेने के लिए इंटरनेट में कुछ ना कुछ पढ़ा होगा या अपने दोस्तों से पूछा होगा। लेकिन क्या आपको यकीन है कि सारी जानकारी सही है? इसीलिए मिथकों पर विश्वास करने से पहले उनकी पूरी जानकारी जान लेनी चाहिए। आज हम ऐसी ही कुछ सेक्स मिथ्स(sex myths) से जुड़ी सच्चाई बताएंगे।

Advertisment

1. पीरियड्स के वक्त सेक्स करने से प्रेग्नेंट नहीं होते है



कई लोग सोचते हैं कि पीरियड्स के वक्त सेक्स करने से प्रेग्नेंट होने की संभावना कम हो जाती है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है यदि आप बिना contraception के सेक्स करते हैं तो आप पीरियड्स के वक्त भी प्रेग्नेंट हो सकते है। बिना contraception के सेक्स करने के लिए कोई सही समय नहीं होता बल्कि प्रेग्नेंट होने की और संभावनाएं बढ़ सकती है।
Advertisment


2. अच्छे सेक्स के लिए पेनिस का साइज मायने रखता है



अक्सर आपने यह सुना होगा कि अच्छे
Advertisment
सेक्स के लिए बड़ा साइज होना जरूरी है जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। बड़ा साइज है छोटा साइज मायने नहीं रखता। वजाइना में clitoris और G-spot होते हैं जिसे 3 इंच का पेनिस भी आसानी से छू सकता हैं और महिला को उत्तेजित कर सकता है।

3. पुरुष महिलाओं से ज्यादा सेक्स के बारे में सोचते हैं

Advertisment


अगर आपको ऐसा लगता है कि पुरुष ज्यादा सेक्स के बारे में सोचते हैं तो आपको बता दें कि महिलाएं भी उतना ही सोचती हैं। हर बात पुरुष ही नहीं पहला कदम उठाते हैं महिला भी सेक्स के लिए काफी उत्साहित रहती हैं।

4. दो कंडोम लगाने में ज्यादा सेफ्टी मिलती है

Advertisment


अगर आप सोचते हैं कि दो कंडोम लगाकर प्रेग्नेंट होने से बच सकते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसीलिए एक अच्छे क्वालिटी कंडोम का इस्तेमाल करना ही काफी है। दो कंडोम को साथ में इस्तेमाल करने से घिसकर जल्दी फटने का जोखिम बढ़ सकता है।

5. नियमित सेक्स करने से वजाइना 'ढीला' हो जाता है



ऐसा बिल्कुल भी नहीं है नियमित सेक्स करने से वजाइना ढीला नहीं होता है। दरअसल वजाइना एक मसल है जिसका सेक्स के दौरान साइज जरूर बड़ा हो जाता है लेकिन कुछ समय बाद वह अपने साइज में आ जाता है।
सेक्स मिथ
Advertisment