बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा की सफलतापूर्ण जर्नी है बहुत प्रेरणादायक

author-image
Swati Bundela
New Update

बॉलीवुड से हॉलीवुड - प्रियंका चोपड़ा की जर्नी के बारे में जानें


प्रियंका का मिस वर्ल्ड बनना


प्रियंका चोपड़ा की प्रसिद्धि का सबसे पहला कारण था उनका दुनिया भर की मल्लिकाओं को पीछे छोड़ 2000 में मिस वर्ल्ड बनना। प्रियंका चोपड़ा के लिए मिस वर्ल्ड बनना बहुत ही गर्व की बात थी और वो उसका सारा श्रेय अपनी मां को देती आई हैं।

मिस वर्ल्ड की बॉलीवुड एंट्री


प्रियंका चोपड़ा की जर्नी का पहला छोर यहीं से शुरू होता है जब वह मिस वर्ल्ड की प्रसिद्धि पाकर बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस बन कर आईं थीं। बॉलीवुड में उनकी पहली डेब्यू फिल्म थी द हीरो जिसमें उनका किरदार भले ही छोटा था पर लोग उन्हें नोटिस करने से खुद को रोक नहीं पाए।

इसके बाद प्रियंका बॉलीवुड में बेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाने लगीं और एतराज, मुझसे शादी करोगी, ब्लफमास्टर, दोस्ताना और 7 खून माफ जैसी फ़िल्मों से फैंस की फेवरेट बन चुकी थीं।

प्रियंका का बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर


2010 में प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में जाने वाले भारतीयों में एक बनने के लिए पहला कदम बढ़ाया।

साल 2015 में प्रियंका को हॉलीवुड सीरीज क्वांटिको में जाने का मौका मिल और वहीं से उनकी प्रसिद्धि के चर्चे दुनिया के हर कोने में शुरू होने लगे।

ऐसे ही कई सारे प्रोजेक्ट्स प्रियंका ने हॉलीवुड में लेने शुरू किए और फिर एक दिन साल 2019 में उनकी और निक जोनास की शादी की खबरें जब  परवान चढ़ने लगीं तो हर कोई निक को विदेशी जीजा और प्रियंका को वि-देसी गर्ल नाम दे दिया गया।

प्रियंका चोपड़ा के बिजनेस


प्रियंका हर दिन आपको कोई न कोई surprise देने के लिए हमेशा तैयार रहती ही हैं। उन्होंने हाल ही में न्यू यॉर्क में अपना एक रेस्टोरेंट ओपन किया और इसके साथ साथ अपना खुद का हेयर प्रोडक्ट भी लॉन्च किया। प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस में बनी white tiger भी लोगों को खूब पसंद आईं।

हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की ऐसी ही सफलता के लिए हर कोई दुआ करता है और वो ऐसे ही आगे बढ़ती जाएं और भारत का नाम रोशन करती जाएं।
एंटरटेनमेंट प्रियंका चोपड़ा women achievers