Advertisment

June Movie Releases: जून के महीने रिलीस होने वाली नई फिल्में

author-image
Monika Pundir
New Update

जून का महीना आने वाला है और साथ लाने  वाला है कुछ नए फिल्में। अपनी अगली मूवी डे प्लान करने के लिए फिल्म चुनने के लिए ब्लॉग को आगे पढ़े। 

Advertisment

1. सम्राट पृथ्वीराज

अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद अपनी ऐतिहासिक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के साथ अपने फैंस को एंटरटेन करने आ रहे हैं। यह 3 जून को रिलीज होगी। जैसा की नाम से पता चलता है, फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता और उनकी विदेशी आक्रमणकारी से सामना पर आधारित है। यह एक पेट्रियोटिक फिल्म भी खा जा सकता है।

2. मेजर 

Advertisment

अदिवि शेष-स्टारर भारतीय फिल्म मेजर 26/11 के शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की वीरता की कथा दोहरायेगा। यह एक पेट्रियोटिक फिल्म है।

3. डाउनटन एबी: ए न्यू एरा

डाउनटन एबी: ए न्यू एरा, हिट ब्रिटिश सेरिस पर आधारित है, जो 3 जून को भारत में नाटकीय रूप से रिलीज होगा। यह फिल्म इसी नाम की 2019 की फिल्म की अगली कड़ी है।

Advertisment

4. विक्रम 

विक्रम, कमल हासन द्वारा निर्देशित एक तमिल फिल्म, 3 जून को रिलीज़ होने वाली है। इसमें विजय सेतुपति और फहद फासिल भी सह-कलाकार हैं।

5. जंगल क्राई

Advertisment

अभय देओल की फिल्म जंगल क्राई, जो 2007 में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जूनियर रग्बी टूर्नामेंट जीतने वाले 12 अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों की प्रेरक यात्रा की कहानी बताती है, 3 जून को लायंसगेट प्ले पर रिलीज होगी। अभय ने फिल्म में वास्तविक जीवन के रग्बी कोच रुद्राक्ष जेना की भूमिका निभाई है। सागर बल्लारी द्वारा निर्देशित।

6. जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन

क्रिस प्रैट और ब्राइस डलास हॉवर्ड जुरासिक वर्ल्ड की नई किस्त में अपनी डायनासोर एरा की कहानी के साथ फैंस  का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। हॉलीवुड फिल्म 10 जून को रिलीज होगी। जैसा की बहुत लोग जानते होंगे, फिल्म एक साइंस फिक्शन है जहां आज के युग के कुछ वैज्ञानिक किसी तरह से डायनासोर युग में पहुंच  जाते हैं।

Advertisment

7. 777 चार्ली

रक्षित शेट्टी और संगीता श्रृंगेरी-स्टारर 777 चार्ली 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कन्नड़ एडवेंचर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म किरणराज के. द्वारा निर्देशित है। फिल्म चार्ली नाम के शरारती कुत्ते और उसके मालिक की कहानी है। जानवर से प्यार करने वालों को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए।

8. निकम्मा 

निकम्मा, जिसमें शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया ने अभिनय किया है। फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यह एक एक्शन एंटरटेनर है और यह फिल्म हीरोपंती और बाघी प्रसिद्धि के सब्बीर खान द्वारा निर्देशित है।

फिल्म
Advertisment