Advertisment

Bridal Mehendi: जानिए 5 टिप्स जिनकी मदद से आपकी मेहंदी भी रचेगी डार्क

एक चीज तो हर दुल्हन को उसकी शादी में सबसे ज्यादा खुश कर देती है वह होती है उसकी डार्क रची हुई मेहंदी। आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं 5 टिप्स जो मेहंदी को और गहरा रंग देती हैं-

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Benefits Of Mehendi

Bridal Mehendi

Bridal Mehendi: शादि किसी भी दुल्हन के लिए सबसे खास दिनों में से एक होती हैं। आप अपनी शादी के मेन करैक्टर होते हैं और सभी की निगाहें आप पर होती हैं। लहंगा, मेकअप, हेयरस्टाइल- यह सब चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसे में हर दुल्हन चाहती है कि उसका शादी का दिन बिल्कुल परफेक्ट हो। उसके मेकअप, कपड़ों से लेकर में आउटफिट तक वह हर चीज बिल्कुल परफेक्ट चाहती है।

Advertisment

एक चीज तो हर दुल्हन को उसकी शादी में सबसे ज्यादा खुश कर देती है वह होती है उसकी डार्क रची हुई मेहंदी। दुल्हन अपनी मेहंदी की डिजाइन(bridal mehndi design)बहुत सोच संभलकर फाइनल करतीं  हैं। आजकल के समय में मेहंदीयों में भी बहुत प्रकार के केमिकल मिला दिए जाते हैं जिससे कई बार होता है कि मेहंदी बिल्कुल ही नहीं रचती और कई बार रचती है तो दूसरे दिन ही मिट जाती है। आइए आज के इस ब्लॉग में हम जानते हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप की मेहंदी भी रचेगी बिल्कुल डार्क।



1. नींबू और शक्कर

नींबू और चीनी का मिश्रण सदियों पुराना एक घरेलू उपाय है जो आपकी मेहंदी को डार्क करता है। साथ ही आप यह भी सुनिश्चित करें कि मिश्रण का अधिक उपयोग न करें। यह एक आजमाया और परखा हुआ उपाय है जिसके बहुत परिणाम मिलते हैं। इसके मिश्रण को लगाने से मेहंदी का गहरा रंग बरकरार रखने में काफी हेल्प मिलती है। नींबू और शक्कर को अच्छी तरह से गैस में खौला लें और फिर ठंडा होने पर अपने हाथों में लगाएं। bridal mehndi designs for full hands

Advertisment

2. लौंग का धुआं

कुछ लौंग लें और उन्हें मध्यम आंच पर तवे पर रखें। लौंग को गर्म होने दें और फिर लौंग के धुएं को सोखने के लिए अपने हाथों को तवे पर हल्का ऊपर से आंच दिखाएं। आपसे जब तक हो सके अपने हाथों को पैन के ऊपर रखें। लौंग का धुंआ लंबे समय तक चलने वाली मेंहदी के रंग को ठीक करने में मददगार है।

3. 6-7 घण्टे तक लगाकर रखें मेहंदी को

Advertisment

आप अपनी मेहंदी 6-7 घंटे के बाद को धो लें। यदि आप इसे थोड़ी देर तक रख सकते हैं, तो इसे अपने डिजाइन पर पानी लगाने से पहले कम से कम 12 घंटे तक रखें। जब मेहंदी में पानी पड़ता है तो उसका रंग छूटने लगता है। मेहंदी को अधिक समय तक रखने से रंग डार्क होने में मदद मिलती है और बेहतर आपको परिणाम मिलते हैं।

4. बाम

अपने हाथों से सारी मेंहदी धोने के बाद, विक्स वेपर रब या टाइगर बाम जैसे बाम को अपने हाथों पर ठीक उसी तरह लगाएं जैसे आप हैंड लोशन लगाते हैं। ध्यान देना कि आपकी सभी मेंहदी डिज़ाइन को कवर किया गया है। इसे रात भर के लिए लगाकर छोड़ दें। जब आप सुबह उठेंगे तब आप देख पाएंगे कि आपकी मेहंदी का रंग गहरा और लाल है। बाम में सक्रिय एजेंट पाए जाते हैं जो स्कीन में रंग के विकास और मेंहदी के प्रवेश को उत्तेजित करने में मदद करते हैं। बाम आपकी त्वचा के नीचे गर्मी पैदा करते हैं और रंग को गहरा करते हैं।

bridal mehndi designs for full hands bridal mehndi design Bridal Mehendi
Advertisment