Advertisment

5 तरीके लॉकडाउन में समय बिताने के लिए

author-image
Swati Bundela
New Update
कोरोनावायरस महामारी को बढ़ने से रोकने के लिए हर जगह लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसके कारण हम सब के पास घर में रहने के अलावा और कोई उपाय भी नहीं है। वही इस वजह से हम सब बोर हो रहें हैं और हमारे लिए टाइम स्पेंड करना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन हमें इस लॉकडाउन को सकारात्मक रूप में लेकर इंटरेस्टिंग एक्टिविटीज कर सकते हैं या अपनों के साथ समय बिता सकते है। लॉकडाउन में क्या करें ?
Advertisment


1. मेडिटेशन और कसरत करें



इस वक्त कई लोगों को एंजाइटी जैसी चीजों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी चीजों से राहत पाने के लिए मेडिटेशन एक अच्छा उपाय है। यह मन और दिमाग दोनों को शांत करता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा भी पैदा करता है। इसके आलावा अपने आपको इस वक्त तंदुरुस्त रखने के लिए कसरत भी अच्छा उपाय है।
Advertisment


2. नई चीजें सीखें



व्यस्त रहने के कारण हमें समय नहीं मिलता कि हम नई चीजें सीख पाए। इस वक्त खाली समय होने के कारण आप नई चीजें सीख सकते हैं जैसे कि नया लैंग्वेज, कोई ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं, अपने पसंद की चीजों में और बेहतर बन सकते हैं।
Advertisment


3. किताबे पढ़ें



अपने मनपसंद शैली की नवल या
Advertisment
कहानी की किताब और मैगजीन पढ़ें। ऐसा करने से अगर आपकी हिंदी या इंग्लिश कमजोर है तो मजबूत हो जाएगी। साथ ही याद करने की क्षमता भी बढ़ाती है और मूड को सकारात्मक करती है।

4. परिवार के साथ समय बिताएं

Advertisment


हम सब अपने काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि परिवार के लिए समय नहीं मिलता। लेकिन लॉकडाउन के कारण हमें समय बिताने का अच्छा मौका मिला है। आप उनके साथ मूवीस देखकर, बचपन वाले गेम खेलकर यादगार पल बना सकते हैं।

5. मूवीस या सीरीज देख सकते हैं



आप बिंज वॉच कर सकते हैं कई नई और पुरानी मूवीस को जो आपने पहले नहीं देखी हो। नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम जैसे ऐप में कई तरह की सीरीज देख सकते हैं जिसके बारे में अपने सुना हो पर देखने का वक्त ना मिला हो। लॉकडाउन में क्या करें ?
लॉकडाउन
Advertisment