Advertisment

Tips For Brides: 5 लिपस्टिक शेड्स जो इंडियन ब्राइड के लुक को निखरेगा

विवाहित महिलाओं के साथ कुंवारी कन्याओं को भी लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद होता है। सभी महिलाओं के मेकअप की लिस्ट में लिपस्टिक जरूर होती है। जानिए इस ब्लॉग के जरिए किस तरह के शेड्स जंचेंगे आपकी पर्सनैलिटी पर

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Bridal Beauty Kit

Lipstick Shades

Tips For Brides: हम सभी जानते हैं कि भारतीय स्त्री अपने होठों पर लिपस्टिक का उपयोग करती हैं। लिपस्टिक लगाना, विवाहित महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं को भी बहुत पसंद होता है। सभी महिलाओं के मेकअप की लिस्ट में लिपस्टिक जरूर होती है क्योंकि बिना लिपस्टिक के उनका मेकअप अधूरा सा लगता है। नई नवेली दुल्हन के पास उनके साड़ी से मैच के साथ ही साथ उनके चेहरे की शेड अनुसार लिपस्टिक का भरमार रहता है। जिससे वह अपने होठों पर लगाते हैं और वह देखने में बहुत ही आकर्षित लगता है। आइए जानते हैं पांच ऐसे लिपस्टिक शेड्स के बारे में जो हर विवाहित स्त्री के लुक को आकर्षित बना देता है। (Bridal Outfit)

Advertisment

Lipsticks Shades For Brides-

1.रेड लिपस्टिक

Advertisment

रेड लिपस्टिक ज्यादातर विवाहित महिलाओं को बहुत ही ज्यादा पसंद होती है। अगर वह रेड कलर की साड़ी पहनती हैं तो उनमें रेड लिपस्टिक उनकी होठों के साथ साथ उनके ओवरऑल लुक्स को बहुत ही आकर्षित बना देता है। नाइट पार्टी में अगर महिलाएं रेड लिपस्टिक का उपयोग करती हैं तो उनके चेहरा पर चारो चांद लग जाते हैं।

2.मैट पिंक लिपस्टिक

पिंक लिपस्टिक कुंवारी लड़कियों को बहुत ही ज्यादा पसंद होती है। अगर उनका आउटफिट येलो कलर का है या फिर कोई भी लाइट कलर का आउटफिट है तो उनके होठों पर पिंक लिपस्टिक बहुत ही ज्यादा अच्छी दिखती है और उनके लुक्स को बहुत ही आकर्षित बना देती है। लिपस्टिक के साथ लिप लाइनर के प्रयोग से ओवरऑल लुक बहुत ही सुन्दर दिखता हैं।

Advertisment

3.ब्राउन शेड लिपस्टिक

ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगभग हर स्किन टोन वाली महिलाओं के ऊपर अच्छा लगती है। अगर आपको सिंपल लुक चाहिए तो आप लाइट ब्राउन लिपस्टिक का जरूर प्रयोग करें। इससे आपका चेहरा बहुत ही आकर्षित दिखता है। अगर आपको बहुत ही बोल्ड लुक चाहिए तो आपको  कॉपर ब्राउन शेड लिपस्टिक का प्रयोग करना चहिए। इससे आप बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखेंगे।

4.पीच कलर लिपस्टिक

Advertisment

इस कलर की लिपस्टिक गोरे रंगो वाली स्त्रियों के ऊपर बहुत ही ज्यादा जचता है यह लिपस्टिक किसी भी कलर के आउटफिट के ऊपर बहुत ही ज्यादा अच्छा दिखता है। यह आपको सिंपल लुक भी दे सकता है और इसके साथ साथ बोल्ड लुक भी दे सकता है। इसीलिए यह महिलाओं का फेवरेट शेड होता है। इस लिपस्टिक को आप अपने स्किन टोन को देख कर खरीदें। तब ही आपकी ज्यादा परफेक्ट लुक आएगी।

5.मजेंटा

मजेंटा कलर की लिपस्टिक डार्क कलर वाली स्त्रियों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह उनके लुक को बहुत ही ज्यादा रोचक बना देता है। यह एशियन अफ्रीकन लड़कियों का फेवरेट शेड होता है। इसके ऊपर लाइट कलर के गिलिटर के प्रयोग से एक अलग ही आकषिर्त चेहरा नज़र आता है।

Bride Lipstick Tips For Brides Bridal Outfit
Advertisment