Advertisment

Benefits Of Garlic : लहसुन के यह 8 फ़ायदे जानकर हो जायेंगे हैरान

author-image
New Update

लहसुन खाने के अनेक फायदे होते हैं। यह प्याज की तरह इस्तेमाल किया जाने वाला एक खाद्य पदार्थ है। यह अपनी खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है। लेकिन खाने के अलावा इसका इस्तेमाल दवाइयों में भी किया जाता है। सदियों से वेस्टर्न मेडिसिन के फादर कहे जाने वाले एक ग्रीक फिजीशियन ने बताया है कि यह बहुत से मेडिकल ट्रीटमेंट में जरूरी होता है।

Advertisment

लहसुन के फ़ायदे-

1. स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

लहसुन बहुत ही हेल्दी होता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। यह स्वाद में तो अच्छा होता ही है लेकिन साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। इसमें मैंगनीज, विटामिन बी6, विटामिन सी, सेलेनियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी भी होती हैं जो हमें ऊर्जा प्रदान करती हैं।

Advertisment

2. बीमारियों से सुरक्षा

लहसुन खाने से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे हमें खांसी जुखाम जैसी सामान्य बीमारियां जल्दी नहीं पकड़ती। अगर आपको जुखाम जल्दी हो जाता है तो लहसुन को आज से ही अपने डाइट में शामिल कर लें।

3. ब्लड प्रेशर करे कम

Advertisment

ज्यादातर मृत्यु के कारण दिल की बीमारी जैसे हार्टअटैक और स्ट्रोक ही होते हैं। हाई ब्लड प्रेशर इन बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है। लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और दिल की बीमारी का खतरा भी काफ़ी हद तक खत्म हो जाता है।

4. कॉलेस्ट्रॉल को कम करे

स्टडीज में यह देखा गया है लहसुन खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें यह जरूर खाना चाहिए। यह बैड कोलेस्ट्रॉल 10 से 15 प्रतिशत तक कम कर देता है। लेकिन गुड कोलेस्ट्रॉल पर इसका कोई खास असर नहीं देखा गया।

Advertisment

5. जिंदगी जियो लंबी

लहसुन हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करके हमारी ज़िंदगी की उम्र बढ़ा देता है। यह हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करके हमें हैल्दी बनाता है।

6. अल्जाइमर से बचाव

Advertisment

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव डैमेज के खिलाफ हमारे बॉडी के मैकेनिज्म को प्रोटेक्ट करते हैं। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर दोनों ही कम होता है। यह दिमाग से जुडी बीमारियां जैसे अल्जाइमर के रिस्क को भी कम कर देता है।

7. एथलेटिक परफॉर्मेंस होगी बेहतर

लहसुन खाने से थकान कम होती है और काम करने की क्षमता बढ़ जाती है। 

8. बोन हेल्थ

लहसुन खाने से हड्डियां मजबूत होती है। महिलाओं के शरीर में यह एस्ट्रोजन रिलीज को बढ़ाकर ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।

लहसुन के फ़ायदे
Advertisment