नर्स की लापरवाही वैक्सीन के बिना ही लगा दी सुई, हुआ वीडियो वायरल

author-image
Swati Bundela
New Update


नर्स को किया गया सस्पेंड


रिपोर्ट के मुताबिक नर्स को लापरवाही के कारण ड्यूटी से हटा दिया गया है। डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि उस महिला से इस लापरवाही का 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। जिस व्यक्ति के साथ घटना हुई उसे फिर से दूसरे दिन वैक्सीन लगाया जाएगा। जिस शख्स को खाली सुई लगी वह अपने दोस्त के साथ वहां उपस्थित था। उसके दोस्त अमन खान ने इस घटना की पूरी वीडियो बनाई थी।

वायरल हो रही वीडियो में नर्स नई सीरीज का पैकेट फाड़ते नजर आ रही है। जिसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति को बिना वैक्सिंग भरे खाली इंजेक्शन लगा देती है। उस वक्त वह दूसरे लोगों से बात कर रहा होता है।


शख्स को दोबारा लगाई जाएगी वैक्सीन


उस शक्स ने नर्स का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे जानबूझकर नहीं किया होगा भीड़ ज्यादा थी इसलिए शायद हो गया होगा। उस शख्स को दोबारा वैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी। वही शख्स को उनकी सहूलियत के अनुसार तारीख चुनने को कहा गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद जब उस शख्स से पूछा गया तो उन्होंनेे बताया कि उन्हें पता भी नहीं चला कि उनके साथ क्या हुआ है। उनके दोस्त ने वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्हें यह बात बताई।


लोगों ने इस वीडियो पर यह टिप्पणी दी


कई लोगों ने इस वीडियो को लाइक कर टिप्पणी दी है। उनमें से एक यूजर ने कहा कि " कम से कम यह इंट्रा मस्कुलर इंजेक्शन था। एयर एंबॉलिज्म से बच गया, कोविड से कैसे बचेगा।" वही दूसरे यूजर ने कहा कि "क्या 80 लाख लोगों को ऐसे वैक्सीन दिया जा रहा हैं।"

वैक्सीन के बिना सुई
सेहत न्यूज़