मेघन मार्कल और प्रिंस हैरी ने अपने घर एक बेटे का स्वागत किया

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

बच्चे का जन्म सुबह 5:26 पर हुआ था और  उसका वजन 7 पाउंड और 3 औंस है।

यह शाही बच्चा सिंहासन के लिए सातवें स्थान पर रहेगा। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल का बच्चा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठवाँ पोता होगा।
Advertisment

"इस सुबह की  शुरुआत में डचेस लेबर में गयी थी। ड्यूक ऑफ स्यूसेक्स उनके साथ थे। जल्द ही एक घोषणा की जाएगी, ”बकिंघम पैलेस से एक बयान में सोमवार सुबह बताया गया


प्रिंस हैरी ने कहा था, "यह सबसे आश्चर्यजनक अनुभव है जिसकी मैं शायद कभी कल्पना भी नहीं कर सकता हूं," आगे जोड़ते हुए, " महिलाएं यह कैसे करती है वह मेरी समझ से परे है, लेकिन हम दोनों बहुत रोमांचित महसूस कर रहे हैं।" आने वाले कुछ दिनों के लिए वह अपने बच्चे का नाम छुपाकर रखने वाले है।
Advertisment


सिंहासन
Advertisment
का उत्तराधिकार:
Advertisment

यह नवजात बच्चा सिंहासन के लिए सातवें स्थान पर होगा। विशेष रूप से, उनके पिता प्रिंस हैरी सिंहासन के लिए छठे स्थान पर हैं। इस प्रकार वह सिंहासन के अपने दावे में प्रिंस ऑफ वेल्स, ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज (प्रिंस विलियम) और उनके तीन बच्चों - प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुइस और प्रिंस हैरी से पीछे है।

यह सबसे अद्भुत अनुभव रहा है जिसकी मैं शायद कल्पना भी नहीं कर सकता हूं। महिलाएं यह कैसे करती यह मेरी समझ से परे है, लेकिन हम दोनों बहुत  रोमांचित हैं। - प्रिंस हैरी

Advertisment

फैंस की
Advertisment
ख़ुशी

ब्रिटिश रॉयल फैमिली के प्रशंसक स्यूसेक्स के ड्यूक और डचेस के बेटे के जन्म का जश्न मनाने के लिए विंडसर की सड़कों पर आए। रिचर्ड एंडाकॉट ने सीएनएन को बताया - “खुशी के मौके को साझा करने के लिए विंडसर में दुनिया भर से बहुत से लोग आये है। हमारे छोटे से शहर में लोगों का स्वागत करना और हैरी और मेघन के बच्चे के जन्म का जश्न मनाने में हमारी मदद करना हमेशा एक खुशी की बात होती है। ”बुधवार को पहली तस्वीर सामने आने की संभावना है। विशेष रूप से बच्चा और डचेस स्वस्थ हैं। इंग्लैंड की प्रधान मंत्री - थेरेसा मे  शाही जोड़े को बधाई देने के लिए ट्विटर पर आई।

हम नए माता-पिता को शुभकामनाएं देते हैं।
पेरेंटिंग