Advertisment

Must Do Things On Weekend: इस वीकेंड को ऐसे बनाएं मज़ेदार

author-image
New Update

पूरे हफ्ते हम वीकेंड का इंतजार करते हैं। कोई वीकेंड पर परिवार के साथ बाहर जाता है तो कोई आसपास ही कुछ मजेदार चीजें करना चाहता है। लेकिन वीकेंड की प्लानिंग हर किसी के लिए बहुत जरूरी होती है। जाहिर सी बात है कि इसमें आपकी थोड़ी मेहनत भी लग जाती होगी।

Advertisment

अगर आपके पास इस वीकेंड को कुछ मजेदार करने के कोई विकल्प नहीं मिल रहे हैं तो निश्चिंत हो जाए। क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी मजेदार आइडिया जो आपके इस वीकेंड को यादगार बना देंगे। शांति से लेकर फन तक हम आपके लिए लाए हैं हर रुचि के अनुसार विकल्प। आपको जिस में भी रुचि हो, आप इस लिस्ट में से वह ऑप्शन चुन सकते हैं।

1. दोस्तों के साथ simple walk

कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हुए काफ़ी वक्त हो गया और खुशी देने वाली छोटी छोटी चीजें नहीं की? तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। वीकेंड पर दोस्तों के साथ साधारण सी वॉक काफी मजेदार हो सकती है।

Advertisment

2. Swimming

स्विमिंग करना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और यह आपको फिट रखता है। यह रविवार के दिन रोज के शेड्यूल से अलग कुछ करने पर एक मजेदार चीज है। अगर आपको इसमें बहुत मजा आए तो आप इसे हर विकेंड कर सकते हैं।

3. Picnic

Advertisment

पूरे हफ्ते 9 से 5 तक काम करने और रोज की जिंदगी को थकने के बाद हर कोई चाहता है कि उसे इन सब से थोड़ा ब्रेक मिले और वह एंजॉय कर सकें। ऐसे में वीकेंड पर पिकनिक मनाना सबसे अच्छा विकल्प है। यह आपको संतुष्टि देगा।

4. Making breakfast

रोज रोज नाश्ते में ब्रेड और बटर खा कर ऊब गए हैं तो इस बार कुछ नया करके देखिए। इस वीकेंड की शुरुआत जबरदस्त लजीज नाश्ते से कीजिए। आपको जो भी चीज़ सबसे ज़्यादा पसन्द है वह अपने हाथों से बनाइए। कुकिंग आपके मूड को रिफ्रेश करने का एक बहुत अच्छा तरीका होता है।

Advertisment

5. Netflix watch

पूरे हफ्ते दौड़ भाग करके थक गए हैं और आराम करना चाहते हैं तो आप अपने सोफे पर बैठ कर नेटफ्लिक्स देख सकते हैं। इस हफ्ते बहुत सी नई फिल्में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। आप उन्हें घर बैठे पॉपकॉर्न खाते हुए बिंग वॉच कर सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार कोई भी फ़िल्म देखिए।

6. Journal

Advertisment

अगर आप को लिखना पसंद है और पूरे हफ्ते किसी से अपने मन की बातें नहीं कर पाए हैं तो इस वीकेंड जर्नल लिखें। इसमें आप अपने पुरे हफ्ते की बातें लिखे। आप इसमें चित्र बना सकते हैं। 

7. Painting

इस वीकेंड अपनी इमैजिनेशन और विचारों को कागज पर उतार दीजिए। एक पेपर लिजिए और जो भी दिमाग में सबसे पहले आए उसे पेंट कर दीजिए। इस बार कलर और ब्रश को बोलने दीजिए।

8. Cleaning

अपने मूड को फ्रेश करने के लिए अपने छोटे छोटे काम पूरे कीजिए। घर की सफाई, अलमारी साफ करना, कपड़े धोना, आदि। यह आपको प्रोडक्टिव बनाएंगे। इन कामों में अपने बच्चो को भी शामिल करें।

वीकेंड
Advertisment