Advertisment

Mustard Oil: सर्दियों में सरसों के तेल (Mustard Oil) से बनी हुई यह चीजें जरूर खाएं

क्या आप जानते हैं यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर शरीर को सर्दी और खांसी से बचाने और बालों की जड़ों को मजबूत करने तक, सरसों का तेल कई हैल्थ बेनिफिट से भरपूर है। आइए जानते हैं आज के इस हैल्थ ब्लॉग में सरसों से तेल से बनी चीजों के बारे में-

author-image
Vaishali Garg
26 Nov 2022
Mustard Oil: सर्दियों में सरसों के तेल (Mustard Oil) से बनी हुई यह चीजें जरूर खाएं

Mustard Oil

Mustard Oil: भारत में कोई भी ऐसा घर नहीं होगा जो सरसों के तेल के बारे में ना जानता हो। सर्दियां शुरू होते ही लोग सरसों का तेल अलग-अलग चीजों के लिए उपयोग करना शुरू कर देते हैं। कहा जाता है कि सरसों का तेल बालों में लगाने से बालों की ग्रोथ(Hair care Tips) काफी अच्छी होती है। सर्दियां में मोस्टली लोग इस तेल का उपयोग करते हैं क्योंकि यह हमारी बॉडी में गर्माहट पैदा करता है। क्या आप जानते हैं यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर शरीर को सर्दी और खांसी से बचाने और बालों की जड़ों को मजबूत करने तक, सरसों का तेल कई हैल्थ बेनिफिट से भरपूर है।(Benefits Of mustard Oil)

Advertisment

1. आचार (pickle)

सर्दियों के मौसम में अधिकतर घरों में आचार रखे जाते हैं तरह-तरह के जैसे मूली का अचार, गाजर का अचार, लहसुन का अचार और आंवले का अचार। आप सभी यह जानते होंगे इन सब आचारों में जो सबसे मेन चीज होती है वह होती है सरसों का तेल। सरसों के तेल से अचार जल्दी खराब नहीं होता है और बहुत ही स्वादिष्ट बनता है।

2. सब्जियां

Advertisment

वैसे तो बहुत से लोग 12 महीना सब्जियों में सरसों का तेल का यूज करते हैं, मगर बहुत से लोग नहीं भी करते हैं उनके लिए सर्दियों का मौसम बहुत अच्छा है जो नहीं करते हैं क्यों क्योंकि सर्दियों के मौसम में बहुत सारी ऐसे सीजनल वेजिटेबल्स आती हैं जैसे मेथी की भाजी, पालक की भाजी, चना की भाजी और भी कई प्रकार की भजियां आती है यदि इन भाजियों को सरसों के तेल से हल्का सा तड़का जाए तो यह बहुत ही स्वादिष्ट व सेहत के लिए अच्छी होती हैं। यह हमारे शरीर को गर्माहट पहुंचाती है जिस कारण हमको सर्दियों में सर्दी जुखाम नहीं होता है।

3. पराठे

सर्दियों में हर घर में तरह-तरह के पराठे बनते हैं, जैसे की मुली के पराठे, आलू के पराठे, गोभी के पराठे, मेथी के पराठे, पालक के पराठे, और भी बहुत सारे तरह के पराठे बनते हैं। यह जो पराठे है यह सिर्फ और सिर्फ सर्दियों के सीजन में ही बनते हैं क्योंकि सर्दियों के सीजन में मूली,पालक, गोभी, मेथी यह सीजनल वेजिटेबल्स हैं। वैसे तो हम अन्य मौसमों में इन पर आठों को अपने पसंदीदा तेल या फिर भी आधी से सीखते हैं लेकिन सर्दियों के मौसम में यदि इन पर आंखों को हल्का सा सरसों के तेल से सीखा जाए तो यह बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं हमारे सेहत के लिए बहुत ज्यादा हेल्दी होते हैं।

4. सरसों का साग(sarson ka saag)

जी हां, आपने सही पढ़ा है, सर्दियों और सरसों के तेल की बात की जाए और सरसों के साग को भूल जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सर्दियों की सबसे फेमस सरसों के तेल की डिश है सरसों का साग इसके बिना तो सर्दियां सर्दियां जैसे लगती ही नहीं है। भारत में सरसों के साग को बहुत ही चाव से खाया जाता है अधिकतर सरसों का साग मक्की की रोटी ज्वार की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट होती है ठंड के सीजन को और ज्यादा बेहतर बना देती है यह ड्डिश। लेकिन हम आपको बता दें यह सिर्फ स्वादिष्ट नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही अच्छी है।

Advertisment
Advertisment