Advertisment

Hair Color: जानिए कैसे प्राकृतिक तरीके से कर सकते हैं बालों को कलर

प्राकृतिक तरीके से हम कैसे अपने बालों को कलर कर सकते हैं, डाई, हेयर कलर आदि में तो केमिकल पाए जाते हैं, तो जरूरी है ऐसी जड़ी बूटियों का ज्ञान होना, जो हमारे बालों को प्राकृतिक रूप से काला और घना मजबूत कर दे। जानिए अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
STP HINDI TEAM
New Update
Hair colour (Adobe Stock).png

Natural Herbs For Hair Color (image credit-Adobe stock)

Natural Herbs For Hair Color: प्राकृतिक तरीके से हम कैसे अपने बालों को कलर कर सकते हैं, डाई, हेयर कलर आदि में तो केमिकल पाए जाते हैं, तो जरूरी है, ऐसी जड़ी बूटियां का ज्ञान होना, जो हमारे बालों को प्राकृतिक रूप से काला और घना मजबूत कर दें। महिलाओं के लिए तो उनके बाल खूबसूरती का प्रतीक माने जाते हैं। अगर स्वस्थ बाल होंगे तो सुंदरता तो आ ही जाएगी।

Advertisment

जड़ी बूटियां जो हमारे बालों को प्राकृतिक रूप से काला कर सकती हैं

1. गुड़हल का फूल

गुड़हल जो सदाबहार के नाम से भी जाना जाता है। इसमें अनेक गुण पाए जाते हैं कई रोगों को मिटाने की इसमें शक्ति है। यह प्राकृतिक हेयर कलर के रूप में भी उपयोग होता है, लोहे की कढ़ाई में इसके फूलों को उबालकर पेस्ट बनाकर बालों में लगाया जाए तो बालों को एक नेचुरल कलर प्राप्त होगा, जिसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होगा।

Advertisment

2. आंवला 

आवंला में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे बालों को स्वस्थ रखने में सक्षम हैं। अगर महिलाएं आवंला का सेवन करती हैं। तो उनके बाल सफेद नहीं होंगे वह काले ही बने रहते हैं। आवंला में पाया जाने वाला विटामिन C और आयरन को अवशोषित करने वाले गुण, बालों को काला करने के लिए उपयोगी साबित होते हैं।

3. मेहंदी

Advertisment

बालों को प्राकृतिक रूप से कलर करने में मेहंदी का प्रयोग किया जाता है। मेहंदी में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों को प्राकृतिक रूप से रंग देने में समर्थ हैं। मेंहदी में एंटीऑक्सीडेंट प्रोटीन और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जिससे हमारे स्कैल्प में होने वाले इन्फेक्शन ठीक हो जाता है स्कैल्प में जलन नहीं होती एवं बाल घने मजबूत बनते हैं।

4. नील का पौधा

अगर आपको बालों में नीला आदि रंग पसंद हो तो नील का पौधा जो प्राकृतिक रूप से आपके बालों को नीला चमकदार मुलायम कर देता है। महिलाओं को बालों में अलग-अलग रंग लगाना पसंद है, अगर आप अपने बालों में कुछ अलग करना चाहते हैं और दुष्प्रभाव होने से डर रहे हैं तो नील का पौधा आपके बालों में प्राकृतिक रूप से नीला कलर कर देगा जिससे आपको कुछ अलग रंग अपने बालों में मिल जाएगा।

5. रीठा 

बालों का ख्याल रखना है तो रीठा का उपयोग जरूर करना चाहिए। रीठा के प्रयोग से बाल चमकदार और मजबूत होते हैं। बालों को कलर करने के लिए हम जो भी उपाय करते हैं, उसमें रीठा का प्रयोग जरूर करना चाहिए, इससे बालों में नुकसान नहीं होता। प्राकृतिक रुप से बालों में सफाई के लिए रीठा का प्रयोग करना चाहिए, रीठा बालों की सफाई के लिए सर्वश्रेष्ठ है।

natural Hair Color
Advertisment