Advertisment

Hair Loss Remedies: बालों के समस्याओं के लिए घरेलू नुस्खे

आजकल कई लोगों को बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। बालों के समस्याओं के लिए घरेलू नुस्खे एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प हो सकते हैं। इसे नियमित रूप से उपयोग करने से बाल कम झड़ते हैं।

author-image
Dibya Debasmita Pradhan
New Update
Hair loss remedies

Credit: Freepik

Natural Home Remedies For Hair Loss: आजकल कई लोगों को बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या न केवल व्रुद्ध महिलाओं में होती है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी प्रभावित कर रही है।

Advertisment

Causes Of Hair Loss: बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ मुख्य हैं

1. अनुवांशिक कारण: अनुवांशिकता बालों के झड़ने का मुख्य कारण हो सकती है। परिवार में बालों के झड़ने की समस्या होने पर इसे जेनेटिक झड़ना कहा जाता है।

2. असंतुलित आहार: अगर आपका आहार सही नहीं है और आप पूरी तरह से पोषक तत्वों से भरपूर नहीं है, तो बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।

Advertisment

3. स्ट्रेस: चिंता, और तनाव भी बालों के झड़ने के कारणों में से एक हो सकते हैं।

4. उपयोग की गलत शैम्पू और कंडीशनर: कई बार लोग उपयोग की गलत शैम्पू और कंडीशनर की वजह से भी बालों के झड़ने का सामना करते हैं।

5. अस्वस्थ लाइफस्टाइल: नियमित व्यायाम न करना, अपूर्ण नींद, धूप में लंबा समय बिताना, और तंबाकू, अल्कोहल, और धूम्रपान का अत्यधिक सेवन भी बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

Advertisment

Hair Loss Remedies: बालों के समस्याओं के लिए घरेलू नुस्खे एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प हो सकते हैं

1. Methi with Coconut Oil

मेथी और नारियल तेल का मिश्रण, जो की बालों के झड़ने को कम करने और मजबूत करने में मदद कर सकता है। मेथी मे प्रोटीन, लेसिथिन, और नियामित उपयोग से बालों की गुणवत्ता में सुधार होता है। नारियल के तेल में प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं और उन्हें झड़ने से बचाते हैं।

Advertisment

इस घरेलू नुस्खे को बनाने के लिए, एक कप में एक बड़ा चमच मेथी को आधे कप तेल में डालकर गरम करे, फिर ठंडा होने छोड़ दीजिए। ठंडा होने के बाद अपने स्कैल्प पर अछे से मसाज करे। इस मिश्रण को 30-40 मिनट तक रखें, फिर नरम शैम्पू से धो लें। हर हफ्ते इसे दो बार लगाने से बालों की सेहत में सुधार आ सकता है।

2. Aloe vera

एलोवेरा एक प्राकृतिक उपाय है जो बालों के झड़ने को रोकने और उन्हें मजबूती देने में मदद कर सकता है। यह आयुर्वेदिक औषधि के रूप में प्रचलित है और इसके कई गुणों के कारण यह बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।एलोवेरा में विटामिन A, C, और E, जो बालों के झड़ने को रोकने और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त, यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो बालों को नुकसान से बचाते हैं।

Advertisment

एलोवेरा के पत्तों को काटकर उसका अंदरी गूदा निकालें। इस गूदे को बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।दूसरा तरीक़ा एलोवेरा का ताजा रस निकालें और इसे बालों पर मसाज करें। रात भर के लिए इसे लगाएं और सुबह शैम्पू करें।आज कल एलोवेरा शैम्पू भी मिलते है जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है। इसे नियमित रूप से उपयोग करें।

3. Egg Mask

बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए अंडा मास्क एक प्रमुख और प्रभावी उपाय हो सकता है। यह मास्क बालों को पोषण प्रदान करता है और उन्हें मजबूती देने में मदद करता है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स होते हैं जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं और उन्हें मजबूती देते हैं। अंडे के तेलीय अंश बालों को नर्म, चमकदार और रूखाई से भर देते हैं। अंडे मास्क बालों की गर्मी को नियंत्रित करके उन्हें स्वस्थ और मोटा बनाता है।

Advertisment

अंडे मास्क लगाने के लिए आपको एक अंडा लेना है और इसमें दही मिलाना है।दही बालों को मॉइश्चराइज़ करने मैं मदद करता हैं। इस मिश्रण को अच्छे से बालों की जड़ों में लगाएं और 30 मिनट तक रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में एक बार करें और बालों के स्वास्थ्य में सुधार देखें।

4. Rosemary oil

रोज़मेरी तेल भी प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। यह तेल रोज़मेरी पौधे से निकाला जाता है और इसमें कई गुण होते हैं जो बालों के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। रोज़मेरी तेल में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकते हैं। रोज़मेरी तेल में विटामिन बी, विटामिन सी, और बेटा-कैरोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो बालों की बढ़त को प्रोत्साहित कर सकते हैं। रोज़मेरी तेल में प्रोटीन और फैट्स होते हैं जो बालों को मोटा और मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

Advertisment

5. Lavender Oil

लैवेंडर तेल अपनी शानदार खुशबू के लिए जाना जाता है लेकिन इसके साथ-साथ इसके कई फायदे भी होते हैं।

लैवेंडर तेल में एंटीमाइक्रोबियल गतिविधि, अंक्सायोलिटिक, एंटी-इन्फ्लेमेट्री, एंटिनोसिसेप्टिव, और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इस तेल की खुशबू का अभ्यास करने से मानसिक तनाव कम होता है, जो कि बालों के झड़ने के कारणों में से एक हो सकता है। लैवेंडर स्कैल्प की समस्याओं, खुजली, और बालों के झड़ने में मदद कर सकता है। यह तेल की उत्पादन को संतुलित करने में भी मददगार है, जिससे तैलीय या सूखे बालों के लिए उपयोगी है।

Natural Home Remedies Hair Loss Remedies aloe vera hair loss
Advertisment