नीना ने "सरदार का ग्रांडसन" फिल्म में 90 साल का किरदार निभाया

author-image
Swati Bundela
New Update

नीना का "सरदार का ग्रांडसन" फिल्म को लेकर क्या कहना है ?


नीना ने कहा " फिल्म में 90 साल की दादी का किरदार सुनने में इसे करना नहीं चाहती थीं लेकिन जब मेने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो मैंने बिना कुछ सोचे हाँ कर दी। ये फिल्म का रोल काफी मुश्किल है और इसको लेकर मैं बहुत नर्वस भी हूँ। मैं हमेशा डरी रहती हूँ कि किरदार को लेकर मैंने ज्यादा तो नहीं कर दिया मैंने आवाज ज्यादा तो नहीं बदल दी या पोस्चर तो नहीं भूल जाउंगी। सबसे बड़ी बात है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और डायलाग बहुत अच्छे हैं "।

"सरदार का ग्रांडसन" फिल्म किस बारे में है ?


ये फिल्म एक पौते को लेकर है जो अपनी दादी की आखिरी इक्षा पूरी करने के लिए लगा रहता है। इस फिल्म में दादी की आखिरी इक्षा होती है उनके लाहौर पाकिस्तान के पूर्वज के घर जाना। इक्षा पूरी करने के लिए पौता लाहौर ही अपनी दादी के पास ले आता है सैम उसी तरीके का घर बनाकर।

नीना इस से पहले न्यूज़ में कब थीं ?


नीना उनके पति को लेकर चर्चा मैं थीं। एक्ट्रेस नीना गुप्ता आजकल अपना क्वालिटी टाइम उनके हस्बैंड के साथ उनके मुक्तेश्वर के घर में बिता रही हैं। ये काफी समय से अकेली ही रही हैं इनके हस्बैंड दिल्ली में रहते थे अउ ये मुंबई में। नीना ने कहा इतने लम्बे समय तक अकेले रहते वक़्त कई बार ऐसा हुआ है जब उनको अकेला और पार्टनर की कमी महसूस हुई है। ऐसा तब होता था जब कभी सेट्स पर उनसे रेस्पेक्ट से बात नहीं की जाती थी।

नीना और किस फिल्म के लिए काम कर रही हैं ?


नीना गुप्ता बॉलीवुड की एक सक्सेसफुल अभिनेत्री हैं। ये इनकी आने वाली फिल्म ” गुड बाय ” में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ऐसा पहली बार होगा जब नीना और अमिताभ बच्चन एक साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे। ये फिल्म अंतिम संस्कार के ऊपर निर्धारित है। इस फिल्म में तेलुगु स्टार रश्मिका मानदंना भी नज़र आएँगी। ऐसा पहली बार किसी फिल्म में होगा जब नीना और अमिताभ बच्चन एक साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे।
एंटरटेनमेंट