/hindi/media/post_banners/7jHpHKpMtWgxMtbuATqs.jpg)
जन्मदिन मुबारक हो नेहा कक्कड़: जागरणों में गाने से लेकर इंडियन आइडल जज करने तक का सफर।
6 जून 1988 को जन्मी सिंगर नेहा कक्कड़ आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा कक्कड़ 3 भाई बहनों में सबसे छोटी हैं और घर में सभी की लाड़ली हैं। नेहा सिर्फ घर के सदस्यों की ही लाडली नहीं हैं बल्कि वह भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली गायिका भी है और अपनी अनूठी आवाज़ के लिए पहचानी जाती है। नेहा ने बहुत छोटी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था वह बचपन में माता के जगरातों में गाना गया करती थी। नेहा का बचपन संघर्षों से भरा हुआ गुज़रा। कुछ ही लोग जानते होंगे कि नेहा बचपन में अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में एक कमरे के घर में रहती थी लेकिन अब नेहा के पास गाड़ी और बंगलों की कोई कमी नहीं है और नेहा ने ये सब दौलत और शोहरत अपने दम पर कमाई है।
नेहा ने सिंगर रोहनप्रीत से शादी की है और फिलहाल वे काम के साथ-साथ अपनी मैरिड लाइफ को भी खूब एन्जॉय कर रही हैं और दोनों ही दुनिया के सामने अपना प्यार दिखाने में कभी नहीं कतराते।
नेहा के इंडियन आइडल के जज बनने के सफर पर एक नज़र:
- नेहा ने मात्र 4 साल की नन्ही सी उम्र में ऋषिकेश में अपने पिता के साथ जागृत (जागरण में ) गाना शुरू कर दिया था।
- नेहा ऋषिकेश में अपने माता-पिता और भाई -बहनों, टोनी और सोनू के साथ एक कमरे के छोटे से घर में रहती थी।
- नेहा को इंडियन आइडल में रिजेक्ट कर दिया गया था और नेहा को रिजेक्ट करने वाले कोई और नहीं बल्कि जज अनु मालिक थे जो आज कल नेहा के साथ ही शो जज करते नज़र आते हैं।
- नेहा ने बॉलीवुड में मीराबाई नॉट आउट के लिए एक कोरस गायक के रूप में गाना शुरू किया।
- नेहा को बॉलीवुड में फिल्म 'कॉकटेल' के गाने 'सेकंड हैंड जवानी' से पहचान मिली।
- कभी जिस शो में उन्हें रिजेक्ट किया गया था आज नेहा को अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली जैसे नामचीन गायकों के साथ उसी शो को जज कर रही हैं।
- वह हिंदी और पंजाबी संगीत जगत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली गायिकाओं में से एक है।
- नेहा ने दिल को करार आया, माही वे, गर्मी, याद पिया की आने लगी, कांटा लगा और मिले हो तुम हमको जैसे हिट गाने भारतीय संगीत जगत को दिए हैं।
- नेहा के पास अब ऋषिकेश में एक आलीशान बंगला, और मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी महँगी गाड़िया भी हैं।
- इंस्टाग्राम पर नेहा की 70.1 मिलियन फैन फॉलोइंग है।
- नेहा ने ये स्टारडम, शोहरत और दौलत कमाने के लिए बहुत मेहनत की है और ये उसी मेहनत का फल है जो नेहा को आज इतना ज्यादा पसंद किया जाता है।