Advertisment

Padma Bandopadhyay: भारतीय वायु सेना की पहली महिला एयर मार्शल

एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय, भारतीय वायु सेना में एक सुशोभित पूर्व फ्लाइट सर्जन हैं। वह भारतीय वायु सेना में एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला थीं।

author-image
Ritika Negi
New Update
Air Marshal

Padma Bandopadhyay (Image Credit: wikipedia)

Padma Bandopadhyay Indian Air force first woman Air Marshal: सर्जन वाइस एडमिरल पुनिता अरोड़ा के बाद वह भारतीय सशस्त्र बलों में थ्री-स्टार रैंक पर पदोन्नत होने वाली दूसरी महिला हैं। एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय, भारतीय वायु सेना में एक सुशोभित पूर्व फ्लाइट सर्जन हैं। वह भारतीय वायु सेना में एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला थीं।

Advertisment

Padma Bandopadhyay: भारतीय वायु सेना की पहली महिला एयर मार्शल

Early life:

  • बंदोपाध्याय का जन्म 4 नवंबर 1944 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक तमिल भाषी अय्यर परिवार में Padmavathy Swaminathan के नाम से हुआ था।

  • जब पद्मा चार या पाँच साल की थी, तो उसकी माँ को tuberculosis हो गया और अंततः वह बिस्तर पर पड़ गई।

  • परिणामस्वरूप, जब पद्मा काफी छोटी थी तब उसने अपनी माँ की प्राथमिक देखभाल करने वाली की भूमिका भी निभाई।

Advertisment

Education:

  • उन्होंने ह्यूमैनिटी स्ट्रीम में दिल्ली तमिल एजुकेशन एसोसिएशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की।

  • स्कूल कंप्लीट होने के बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में ह्यूमैनिटीज से साइंस स्ट्रीम में कठिन और असामान्य चेंज किया।

Advertisment
  • उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज में प्री-मेडिकल की पढ़ाई की और फिर 1963 में पुणे के आर्म्ड फोर्से मेडिकल कॉलेज में शामिल हो गईं।

Career:

  • 1968 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुईं। उन्होंने वायु सेना अधिकारी विंग कमांडर एस.एन. बंदोपाध्याय से शादी की।

Advertisment
  • 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके महत्वपूर्ण रोल के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित किया गया था।

  • वह एयरोस्पेस मेडिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की फेलो बनने वाली पहली महिला और उत्तरी ध्रुव पर वैज्ञानिक रिसर्च करने वाली पहली भारतीय महिला थीं।

  • वह वायु सेना मुख्यालय में डायरेक्टर जनरल मेडिकल सर्विसेज (एयर) थीं। 2002 में, वह एयर वाइस मार्शल (टू-स्टार रैंक) के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला बनीं।

Advertisment
  • वह बाद में भारतीय वायु सेना की पहली महिला एयर मार्शल बनीं।

Awards and honors:

  • विशिष्ट सेवा पदक, जनवरी 1973

  • इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार 

  • अति विशिष्ट सेवा पदक, जनवरी 2002 

  • परम विशिष्ट सेवा पदक, जनवरी 2006 

  • पद्म श्री पुरस्कार, जनवरी 2020

Career Awards Air Marshal Early life
Advertisment