Advertisment

Pathan New Song: कब होगा पठान मूवी का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज़

मूवी के निर्देशक सिद्धार्थ आंनद ने इस मूवी के बारे में बताते हुए कहा कि झूमे जो पठान। यह गीत पठान कि भावना को दर्शाता है। इस गाने में शारूख खान ने पूरी तरीके से पठान किरदार निभाया है। यह गाना दर्शकों को जोश से भर देगा और उन्हें नाचने पर मजबूर कर देगा।

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
pathan song

Pathan New Song

Pathan New Song: "बेशर्म रंग" जो पठान मूवी का पहला गाना था। जिसे प्रोडक्शन हाउस द्वारा रिलीज किया गया था। उसके भारी विवाद में फंसे होने के पश्चात भी। प्रोडक्शन हाउस पठान मूवी का दूसरा गाना झूमे जो पठान जल्द ही रिलीज करने वाला है। जिसमें दीपिका पादुकोण शाहरुख खान प्रमुख भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

Advertisment

मूवी के निर्माताओं के द्वारा  इस गाने का पहला दृश्य मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। जल्दी आ गाना 22 दिसंबर को आप सभी के सामने होगा।"

झूमे जो पठान" होगा जल्द रिलीज़

जल्दी आप हम सबके सामने पठान मूवी का दूसरा गाना ' झूमे जो पठान' रिलीज कर दिया जाएगा इससे पहले दीपिका पादुकोण स्टार कास्ट के साथ पठान मूवी का पहला गाना ' बेशर्म रंग' 12 दिसंबर 2022 को रिलीज कर दिया गया था। रिलीज होते ही यह गाना काफी हिट हुआ। लेकिन अपने साथ कॉन्ट्रोवर्सी भी बनाने लगा। इन सभी कॉन्ट्रोवर्सी के होते हुए प्रोडक्शन हाउस 22 दिसंबर 2022 को इसी मूवी का दूसरा गाना भी रिलीज करने जा रहे हैं।

Advertisment

25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली पठान मूवी जिसमें शाहरुख खान दीपिका पादुकोण और साथ ही साथ जॉन इब्राहिम भी नजर आने वाले हैं यह काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस गाने के दृश्य को रिलीज़ करते हुए YRF's ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है जिसमें लिखा गया है " झूमे जो पठान" के साथ झूमने के लिए तैयार हो जाओ।

प्रोडक्शन हाउस द्वारा जारी किए गए नए गाने झूमे जो पठान के फर्स्ट लुक में, दीपिका पादुकोण ने सिल्वर रंग के बूट पहने हुए हैं। वह काफी हॉट दिख रही हैं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान लंबे बालों के साथ हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं।

जाने क्या कहा निर्देशक सिद्धार्थ आंनद ने?

Advertisment

मूवी के निर्देशक सिद्धार्थ आंनद ने इस मूवी के बारे में बताते हुए कहा कि झूमे जो पठान। यह गीत पठान कि भावना को दर्शाता है। इस गाने में शारूख खान ने पूरी तरीके से पठान किरदार निभाया है। यह गाना दर्शकों को जोश से भर देगा और उन्हें नाचने पर मजबूर कर देगा।

सिद्धार्थ आनंद के द्वारा यह भी खुलासा किया गया  कि यह गीत एक मॉडर्न कव्वाली का फ्यूजन है। यह गाना लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाला है। इस गाने का संगीत संचित और अंकित बल्हारा के द्वारा तैयार किया गया ह साथ साथ विशाल शेखर ने पठान के लिए संगीत तैयार किया है। पठान मूवी में शाहरुख खान दीपिका पादुकोण और जॉन इब्राहिम ने एक साथ काम किया  है। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के द्वारा किया गया है और इसका निर्देशन सिद्धार्थ ने किया है।

25 दिसंबर 2023 को शाम तक पठान को तमिल और तेलुगू में रिलीज कर दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस के दिन यह मूवी हिंदी में भी रिलीज कर दी जाएगी।

Deepika Padukone Shahrukh Khan Pathan New Song
Advertisment