Advertisment

पहली बार सेक्स करते वक्त रखें 5 बातों का ध्यान

author-image
Swati Bundela
New Update
सेक्स सिर्फ शारीरिक गतिविधि नहीं है बल्कि इमोशनल भी हैं। सेक्स करने के बाद हम अपने पार्टनर से इमोशनली जुड़ जाते हैं। पार्टनर के साथ पहली बार सेक्स करना हमारे लिए खास पल होता है, पार्टनर हमारे और करीब आंतें हैं। हालांकि पहली बार यह करना उतना आसान नहीं होता है। मन में कई सारी बातें चल रही होती हैं, अनकंफरटेबल फील होता है। सेक्स करने से पहले एक दूसरे को समझना काफी जरूरी है। इसीलिए पहली बार सेक्स करने के वक्त इन 5 बातों का ध्यान रखें।
Advertisment


1. एक दूसरे से बात करें



सेक्स करने से पहले एक दूसरे से इस बारे में बात करना जरूरी है। आपके मन में अगर कोई भी सवाल चल रहा हो तो उनसे इस बारे में बात करें। आप उन्हें बताएं कि आपको कौन सा पोजीशन पसंद है। ‌आप सेक्स करते वक्त उनसे क्या उम्मीद करती हैं।
Advertisment


2.सेक्स के लिए तैयार हो



सेक्स करने से पहले जरूरी है कि आप उसके लिए तैयार हो। सिर्फ अपने पार्टनर के बोलने पर आप यह बिल्कुल ना करें। ‌ सेक्स के लिए शारीरिक रूप के साथ-साथ इमोशनली भी तैयार होना बहुत जरूरी हैं।
Advertisment


3. जरूरी नहीं पहली बार ब्लीडिंग हो



जरूरी नहीं कि पहली बार सेक्स के दौरान ब्लीडिंग हों। यह पूरी तरह से हाइमन पर निर्भर रहता है। यह फिजिकल एक्टिविटी जैसे कि साइकिल चलाना, डांस करना, कूदना, योगा करना यह सब से भी हायमन टूट सकती हैं। हायमन हर लड़कियों के हिसाब से अलग होता है, कई बार सेक्स के बाद भी हायमन नहीं टूटती है।
Advertisment


4. लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें



अक्सर पहली बार सेक्स करने से काफी दर्द होता है। इसीलिए
Advertisment
लुब्रिकेंट अपने साथ रखें, आपके पार्टनर को ज्यादा दर्द या असहजता महसूस हो रही हो तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है। दरअसल कई बार रफ सेक्स वजाइना के लिए हानिकारक साबित होता है।

5. फोरप्ले आफ्टरप्ले दोनों जरूरी है

Advertisment


अगर आपको यह बात पता ना हो तो आपके लिए जाना बहुत जरूरी है कि सेक्स के लिए फोरप्ले बहुत जरूरी होता है। फोरप्ले करने से सेक्स करने में और मजा आता है और इससे मूड भी सेट होता है। अक्सर लड़कियों को फोरप्ले काफी अच्छा लगता है। एक दूसरे के बालों से खेलना, किस करना, हग करना या सेक्सुअल अंगों को छूना यह सब फोरप्ले में आता है।



इसके अलावा आफ्टरप्ले भी उतना ही जरूरी है। अक्सर लोग सेक्स करने के बाद वहां से उठ कर चले जाते हैं, सो जाते हैं। ऐसा ना करें सेक्स करने के बाद उन्हें cuddle करें, उनसे थोड़ी बातें करें, लिपटी रहें।
सेक्स पहली बार सेक्स
Advertisment