Advertisment

क्या आपको भी पीरियड में बहुत दर्द होता है ? अपनाएं ये तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
हर महिला के एक उम्र के बाद पीरियड आना चालू हो जाता है। सभी महिलाओं का पीरियड का दर्द अलग अलग होता है। किसी को कम दर्द होता है तोह किसी को बहुत ज्यादा। कुछ महिलाओं को तो इतना ज्यादा होता है कि उन्हें सब काम छोड़कर सीधा घर आना पढता है। ऐसे में हम आपके साथ आज कुछ ऐसी टिप्स साँझा करेंगे जिनसे आपको पीरियड के दर्द से थोड़ी राहत मिल सकती है -

Advertisment

1. अदरक वाली चाय



अगर आप चाय के शौक़ीन हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छी बात है। अदरक पीरियड में काफी आराम पहुंचाता है। इस में कुछ ऐसे गुण होते हैं जिनसे आपको तुर्रंत राहत मिल जाती है। इसलिए पीरियड के दौरान कम से कम 2 बार अदरक वाली चाय जरूर पिएं।

Advertisment

2. ठंडी चीज़ें न खाएं



जब आपको पीरियड आता है तब आपके मसल्स यानि माश्पेशिए सुकड़ जाते हैं। अगर आप ठंडी कोल्ड ड्रिंक और फ्रिज की राखी चीज़ें खाते पीते हैं तो आपका दर्द और बढ़ जाता है इसलिए ध्यान दें और गरम गरम चीज़ें ही खाएं।

Advertisment

3. हॉट वाटर बैग



हॉट वाटर बैग एक प्लास्टिक का बैग होता है जिस में गरम पानी भर के पेट पर रखा जाता है। इस से पीरियड के क्रैम्प्स से आराम मिलता है और थोड़ा सुकून हो जाता है।

Advertisment

4. अजवाइन खाएं



पीरियड्स के दौरान गैस की समस्या होना आम बात है। इसके कारण भी कई बार आपका पेट दर्द हो सकता है। इसलिए आप गैस से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन भी खा सकते हैं।

Advertisment

5. तुलसी



अगर आप चाय पीते हैं तो चाय बनाते वक़्त उस में तुलसी के पत्ते भी डालदें। इस को पीने से दर्द से आराम मिलेगा या फिर आप ऐसे ही दो तीन पत्ते चबाकर खा सकते हैं।
Advertisment


6 मीठा और नमक कण्ट्रोल में खाएं



पीरियड के दौरान हमें बहुत क्रेविंग्स होती हैं और कई तरह का मसालेदार और मीठा खाने का मन करता है। इस से आपके पीरियड्स और बिगड़ सकते हैं इसलिए इस पर लगाम लगाकर रखें।
सेहत पीरियड में दर्द
Advertisment