Advertisment

पीरियड्स के वक़्त क्या चीज़ें नहीं खाना चाहिए ?

author-image
Swati Bundela
New Update
पीरियड्स हर महिला को एक उम्र के बाद हर महीने आते हैं। इस दौरान कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिनको खाने से आपका पीरियड का दर्द बढ़ सकता है या आपको नुकसान हो सकता है। इस में कुछ खट्टे फल होते हैं जैसे कि संतरा और अंगूर और मसालेदार खाना होता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीज़ें बताएंगे जो आपको पीरियड के वक़्त नहीं खाना चाहिए -
Advertisment


1. खट्टे फल



पीरियड में खट्टी चीज़ें खाने से दर्द बढ़ जाता है और आपको ज्यादा पीरियड क्रैम्प्स होने लगते हैं। इसलिए कुछ फल जैसे कि
Advertisment
केला, नींबू, संतरा और अंगूर न खाएं। इसकी जगह आप सेब, तरबूज और अनार खाएं।

2. ठंडी चीज़ें

Advertisment


पीरियड आसानी से होने देने के लिए हमेशा गर्म और गुनगुनी चीज़ें खाई जाती हैं। इस समय में आपको ज्यादा ठंडी चीज़ें जैसे कि दही, रायता, कोल्ड ड्रिंक नहीं पीना चाहिए। इस से आपकी नसें और कड़क हो सकती हैं जिस के कारण दर्द बड़ सकता है।

3. चाय और कॉफ़ी

Advertisment


जब हमें पीरियड आते हैं उस वक़्त साथ में एसिडिटी और कब्ज़ होना आम बात हो जाती है। इसलिए चाय और कॉफ़ी दिन में 3 बार से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। कैफीन की ज्यादा मात्रा से आपका ब्लड फ्लो बड़ सकता है जो कि सेहत के लिए ठीक नहीं है आपको इस से कमज़ोरी हो सकती है।

4. जंक फ़ूड

Advertisment


पीरियड के दौरान हमें बहुत क्रेविंग्स होती है और कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन होता रहता है। पीरियड के वक़्त ज्यादा तेल मसाला नुकसान करता है और इस से आपको पिम्पल की समस्या भी बड़ सकती है। इसलिए ध्यान दें और सादा हल्का और गर्म खाना ही खाएं।

5. ठंडा पानी



पीरियड के वक़्त हमेशा हल्का गुनगुना पानी पिएं इस से शरीर में गर्मी बनी रहती है और पीरियड का फ्लो सामान बना रहता है। इसलिए भी पीरियड के दर्द के वक़्त लोग गरम पानी का बैग पेट पर रखते हैं  इस से दर्द से राहत मिलती है।
सेहत #पीरियड्स फूड
Advertisment