New Update
/hindi/media/post_banners/o7tcVtvDkYFgOnyJGaaF.jpeg)
जानिए पीरियड पैंटी के बारे में जरूरी बातें
1. क्या है पीरियड पैंटी ?
यह एक अंडरवेयर है जिसे पीरियड के वक्त पहना जाता है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि यह पीरियड के खून को एब्जॉर्ब कर लेता है और दाग लगने से बचाता है।
2. कैसे काम करता है पीरियड पैंटीज ?
यह साधारण पैैंट की तरह ही होता है, लेकिन इसके बीच में फाइबर की एक मोटी परत लगी होती है। जिसकी मदद से यह लीकेज होने से रोकता है। इसका इस्तेमाल करने वक्त आपको पैड या टैम्पोन की जरूरत नहीं होती हैं। इसके अलावा इसका बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकेे अलावा आप इसे ठंडे पानी से धोकर, धूप में सुखा कर वापस इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रखें कि इसे कभी भी गर्म पानी से ना धोएं।
3. पीरियड पैंटीज के क्या फायदे हैं ?
• महिलाओं को पीरियड के दौरान दुर्गंध की समस्या रहती है। यह पीरियड के दौरान आने वाली दुर्गंध से लड़ता है, जिसके कारण आपको दुर्गंध की समस्या से राहत मिलती है।
• सामान्य पैंट की तुलना में यह अब्सॉर्ब अच्छे से करता है। यहां तक कि मेंस्ट्रूअल कप और टैम्पोन से ज्यादा फायदेमंद होता है और ज्यादा ब्लड एब्सर्ब करता है।
• इसे पहनने से आपको रैशेज से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इसे बार-बार बदलने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। आप लंबी यात्रा में से आराम से पहन कर जा सकती हैं।