Advertisment

विक्टोरिया सीक्रेट के साथ मीनिंगफुल चेंज लाने के लिए एक्ससाइटेड है प्रियंका चोपड़ा

author-image
Swati Bundela
New Update
अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को यूएसए की फेमस लॉन्ज़री ब्रांड "विक्टोरिया सीक्रेट" के लिए ब्रांड अम्बैस्डर चुना गया है। इस बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया की क्यों "रिप्रजेंटेशन मैटर करता है"। उन्होंने ये भी बताया की अब ये उन सबकी ज़िम्मेदारी है की वो दुनिया भर के लोगों को बताए की क्यों वो मैटर करते हैं। गौरतलब है की ये मूव इस ब्रांड ने बहुत सोचने के बाद लिया है ताकि हर वर्ग की महिला को रिप्रजेंटेशन मिल सके।

Advertisment

फैंस के रिएक्शन के बारे में भी बताया



प्रियंका के ब्रांड अम्बैस्डर बनने के खबर रिलीज़ होने के बाद उनके फंस ने इस बात की बहुत सराहना की है। इस बारे में बात करते हुए पूर्व मिस वर्ल्ड ने बताया की अपने फैंस के रिएक्शन देख कर वो और भी उत्साहित हो गई हैं और इसलिए अब उनको और मीनिंगफुल चेंज लाना है इस वर्ल्ड फेमस ब्रांड के लिए। उन्होंने आगे ये भी बताया की वो कई इनक्रेडिबल महिलाओं की कंपनी में है और इसके लिए वो बहुत ग्रेटफुल हैं।

Advertisment

कई और ट्रेंडसेटिंग महिलाओं को ब्रांड अम्बैस्डर नियुक्त किया है विक्टोरिया सीक्रेट ने



विक्टोरिया सीक्रेट एक बहुत बड़ा लॉन्जरी ब्रांड है और अपने ब्रांड में चैंजेस लाने के लिए उन्होंने और भी कई महिलाओं को साइन किया है जिन्होनें अपने फ़ील्ड्स में बहुत नाम कमाया है और अलग से ट्रेंडसेट किया है। इन्हें शामिल हैं ब्राज़ील की ट्रांसजेंडर मॉडल वैलेंटिना संपाइ और अमेरिकन सॉकर स्टार मेघन रपिनोए।
Advertisment


अपने नोट में शेयर की बहुत सी बातें प्रियंका ने



विक्टोरिया सीक्रेट के साथ कोलैबोरेशन के बाद
Advertisment
प्रियंका चोपड़ा ने बताया की अब उन्हें एक नयी एरा का निर्माण करना है जहां आज़ादी का सेंस और भविष्य के लिए नए एवोलुशन को बढ़ावा देना ज़रूरी है। इस बरंड के साथ काम करते हुए वो पूरी कोशिश करेंगी की वो महिलाओं के लिए एक नयी और इम्पैक्टफुल राह बनाए। हर वर्ग के लोगों को इन्वॉल्व करते हुए कलेक्शन को बनाने के लिए वो बहुत एक्ससाइटेड हैं।

अपनी टीम का किया शुक्रियाअदा



प्रियंका ने अपने इस नए सफर की शुरुवात करते हुए अपनी टीम को भी धन्यवाद दिया। उनको बारे में उन्होंने बताया की उनकी टीम ने भी उनके तरह बड़ा सोचा है और इसलिए आज वो इस तरफ बढ़ पा रही है। अपनी टीम को धन्यवाद देते हुए उन्होंने ये भी बताया की उन्हें सब पर गर्व है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़
Advertisment