Rangoli For Diwali: 2022 की ट्रेंडिंग रंगोली डिज़ाइन सिर्फ यहाँ

author-image
New Update
Rangoli For Diwali

हर साल दिवाली पर लोग अपने अपने घरों में रंगोली बनाते हैं और रंगों के साथ लक्ष्मी जी का स्वागत करने को रेडी रहते है। आज हम आपके लिए लाएं हैं, 2022 की ट्रेंडिंग रंगोली डिज़ाइन, जो दिखने में खूबसूरत और बनाने में हैं बिलकुल आसान-

Rangoli For Diwali: 2022 की ट्रेंडिंग रंगोली डिज़ाइन सिर्फ यहाँ

1. Flower Rangoli

Advertisment

फूलों से भी रंगोली दिखने में जितनी खूबसूरत होती है उसे बनाना उतना ही आसान होता है। गेंदे के फूल, गुलाब और तरत-तरह के फूल-पत्तों से सजावटी आकृति बना कर आप कम समय में अपने घर को दिवाली रेडी कर सकती हैं।

2. Sticker Rangoli

बाजार में स्टीकर नुमा रंगोली काफी फैशन में हैं। इनको केवल फर्श पर चिपका देना है और यह काफी लम्बा टिकती हैं। झाड़ू-पोछा का भी इनपर असर नहीं होता और इससे आपका समय भी बचता है। अगर आप वर्किंग हैं, या आपके घर छोटा बच्चा है, जिसको रंगोली से एलर्जी होने का खतरा है तो आप इस तरह के चिपकने वाले स्टीकर रंगोली का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

3. Rangoli Stencils

अक्सर आप लोग बारीक और घुमावदार रंगोली डिज़ाइन देखकर चौंक जाते होंगे, कि आखिर इतनी खूबसूरत रंगोली बनने में कितना समय लगा होगा या यह कितना मुश्किल काम रहा हो। दरअसल आपको बाजार में रंगोली स्टैंसिल मिल जायेंगे, जिनमें रंगोली के लिए महीन और बारीक काम किया जाता है। उनकी ही मदद से खूबसूरत डिज़ाइन जमीन पर उभर कर आते हैं।  

4. Chawal Rangoli

Advertisment

हमेशा से कहा गया है कि रंगोली बनाने की सही विधि है उसको चावल से बनाना। असल में चावल से बनी रंगोली, घर में माँ लक्ष्मी के आगमान का संकेत करती है। इससे पता चलता है कि घर के सभी सदस्य माँ लक्ष्मी को दिवाली के शुभ अवसर पर अपने घर निमंत्रण दे रहे हैं। लेकिन आजकल स्टाइल और आर्टिफीसियल कलर ने सभी रिवाज़ों को गुम कर दिया है।  

Rangoli For Diwali