रात को खाना खाने का सही समय क्या है ? लेट खाना खाने के नुकसान

author-image
Swati Bundela
New Update


खाना खाने का सबसे सही समय 8 बजे के करीब होता है। ये टाइम न ज्यादा लेट होता है न ज्यादा जल्दी होता है। इसके लिए आप ध्यान रखें कि सुबह का खाना भी जल्दी खाएं। रात को लेट खाना खाने का सबसे बड़ा कारण यही होता है कि हम दिन का खाना लेट खाते हैं। रात को लेट खाने के कई नुकसान होते हैं जैसे कि -

जब जितनी कैलोरिज की जरूरत होती है हम उससे ज्यादा खा लेते हैं तो इसका सीधा असर हमारे शरीर पर होता है और हमारा मोटापा बढ़ता है। मोटापा बढ़ने के कारण कैंसर का आसार और पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ जाती है।

  • अधिक कैलोरी वाले खाने जैसे कि पिज़्ज़ा, बर्गर और आदि जैसे खाने हमारे पाचन सिस्टम को बिगड़ते हैं। हमारा पेट हाइड्रोक्लोरिक एसिड(hydrochloric acid) उत्पात करता है, लेकिन ज्यादा खाने के वजह से एसिड ईएसोफागुस(esophagus) में बदल जाता है। जिसके कारण गैस और हार्टबर्न जैसी समस्याएं भी होती है।

  • मोटापे के कारण मेटाबॉलिक सिंड्रोम(metabolic syndrome) का जोखिम बढ़ता है। जैसे कि दिल से जुड़ी समस्याएं, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं, डायबिटीज(diabetes), ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक(stroke) जैसी अन्य समस्याओं को भी आमंत्रित करता है।

  • ज्यादा खाना खाने से मोटापा बढ़ता है और मोटापे के कारण दिमाग के कार्यों पर भी असर होता है। ऐसा देखा गया है कि ज्यादा वजन याददाश्त पर भी असर करता है कम वजन वाले आदमी के मुकाबले।

  • सर्कडियन क्लॉक(circadian clock) हमारे सोने के समय को काबू करता है। लेकिन ज्यादा खाना खाने के कारण यह हमारे नींद और भूख के हार्मोन(hormone) को बढ़ा देता है। जिसके कारण हमें आलसपन लगता है, ज्यादा सोने और खाने का मन भी करता है।

Advertisment
सेहत