Advertisment

Changing Women Portrayals: OTT सीरीज में महिलाओं का अतभुत चित्रण

वर्षों के संघर्ष के बाद, ओटीटी सीरीजों में महिलाओं का चित्रण महत्वपूर्ण रूप से बदल गया है। आजकल की सीरीज मे महिलाओं को स्ट्रांग और आत्मनिर्भर चित्रित किया जा रहा हैं। इन 6 OTT सीरीज मे महिलाओं ने बेहतरीन किरदार निभाए हैं।

author-image
Dibya Debasmita Pradhan
New Update
Women role in OTT series

Credit: Pinterest

Roles Of Women In Modern OTT Series: वर्षों के संघर्ष के बाद, ओटीटी सीरीजों में महिलाओं का चित्रण महत्वपूर्ण रूप से बदल गया है। प्रारंभ में, उन्हें अक्सर स्टीरियोटाइपिक भूमिकाओं में चित्रित किया जाता था, जैसे कि शांत पत्नी, बचाव की ज़रूरतमंद और ग्लैमरस। हालांकि, आजकल की सीरीज मे महिलाओं को स्ट्रांग और आत्मनिर्भर चित्रित किया जा रहा हैं। उन्हें नए भूमिकाओं में दिखाया जाता है, जैसे कि प्रोफेशनल्स, नेत्री और अपने विचारों के बादशाह। वे समस्याओं का सामना करती हैं, संघर्षों से निकलती हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहती हैं। इस प्रकार, OTT सीरीज महिलाओं को समृद्ध, प्रेरणादायक और प्रभावी चित्रित करती हैं।

Advertisment

Changing Women Portrayals: इन 6 OTT सीरीज मे महिलाओं ने बेहतरीन किरदार निभाए हैं

1. Fleabag 

"Fleabag," जिसे Phoebe Waller-Bridge ने बनाया है, महिलाओं को यूनीक्ली प्रस्तुत किया गया है जो ट्रेडिशनल आर्कटाइप्स को तोड़ता है। शो की प्रमुख किरदार Fleabag के नाम से जानी जाती हैं। Waller-Bridge ने Fleabag को - हिलेरियसली फ्लॉड, सेल्फ प्रोक्लेमेड सेक्स एडिक्ट और “बैड फेमिनिस्ट” के रूप मे चित्रित किया है। सीरीज मे हमे उसकी असली जीवन समस्याओं, इंसेक्यूरिटीज़ और रिलेशनशिप के संघर्षों को दिखाता हैं। मीडिया आम तोर पर "स्ट्रांग महिला किरदारों" को प्रस्तुत करता है, लेकिन Fleabag हमें असलीता प्रदान करता है। उसने अपनी इंपरफ़ेक्शन को स्वीकार किया है, जैसे कि बॉडी इमेज स्ट्रगलस और चैलेंज या परफ़ेक्ट फेमिनिस्ट नॉशन। दूसरी तरफ़ उसकी बहन, Claire, हर महिला की इच्छित जीवन को दर्शाती है, लेकिन वह आत्ममूल्य और ईटिंग डिसऑर्डर से जूझती है।शो में अनफ़िल्टर्ड कहानी और मल्टीडाइमेंशनल महिला कैरेक्टर्स शामिल हैं, जो इसे एक अभूतपूर्व फेमिनिस्ट सीरीज बनाता है।

Advertisment

2. Girls

"Girls," एक अभूतपूर्व टीवी सीरीज है जिसे Lena Dunham बनाया है। इसमें महिला सेक्सुअलिटी और आधुनिक महिला जीवन की जटिलताओं का एक अनफ़िल्टर्ड और स्पष्ट पोर्ट्रे किया है। यह शो न्यूयॉर्क सिटी में शूटिंग हुआ है और चार यंग महिलायें— Hannah, Marnie, Jessa, and Shoshanna —के जीवन की चर्चा करता है, जैसे की प्यार, दोस्ती, करियर एस्पिरेशन, और पर्सनल ग्रोथ।इस सीरीज ने समाजिक नर्मों को चुनौती देते हुए महिलाओं को चित्रित किया है जो सेक्सुअल डिजायर और चॉइसेज़ को लेके क्षमाप्रार्थी नहीं हैं। इस शो ने चार प्रमुख पात्रियों के माध्यम से फीमेल बॉन्ड की कम्प्लेक्सिटी को प्रकट किया है, जैसे की समर्थनपूर्ण, प्रतिस्पर्धात्मक और कभी-कभी तनावपूर्ण। इसके छह सीजन के दौरान, "Girls" ने फेमिनिज्म, बॉडी इमेज, मेंटल हेल्थ और सपनों की पीछा करने के बारे में बात की।

3. Extraordinary Attorney Woo

Advertisment

"Extraordinary Attorney Woo" एक नई सोच को प्रस्तुत करता है, जो वकालत के क्षेत्र में एक नए दृष्टिकोण की ओर ले जाता है और वहाँ के महिलाओं के सामने आने वाली जटिलताओं और चुनौतियों पर ध्यान देता है। Young Woo, प्रमुख किरदार, एक रुकी लॉयर है जो प्रतिष्ठित लॉ फर्म में काम करती है। वह कोरिया की पहली ऑटिस्टिक (autistic) वकील हैं। अन्य ड्रामा अक्सर महिला वकीलों को सीमित भूमिकाओं में दिखाते हैं, लेकिन यह ड्रामा मल्टीफेस्टेड (multifaceted), जटिल और सशक्त महिला पात्रों (empowered female characters) को दिखाने में महत्वपूर्ण ध्यान दिया है। इस ड्रामा में जाति, वर्ग और सेक्सुअल ओरिएंटेशन पर बात की गई है। “Extraordinary Attorney Woo” बैरियर्स और बीआईएस को तोड़ती हैं जो कानूनी क्षेत्र में महिलाओं की प्रगति में बाधक हैं।

4. Weightlifting Fairy Kim Bok-Joo

आम तोर पर टीवी सीरीज या ड्रामा मैं कमजोर फीमेल लीड्स को दिखाते है, लेकिन के-ड्रामा “Weightlifting Fairy Kim Bok-Joo” ने एक स्पोर्टिव फीमेल करैक्टर दिखाया है। आइए मिलिए Kim Bok Joo से, एक उम्मीदवार कॉलेजिएट वेटलिफ्टर।ड्रामा मैं Bok-Joo को हैवी वेटलिफ्टिंग के साथ दिखाया गया है, लेकिन उनकी फेमिनिटी को रिलेशनशिप के माध्यम से प्रस्तुत किया है। यह ड्रामा एक स्ट्रांग-विल्ड ऐथलेटिक नायिका की ओर ले जाता है जो पारंपरिक लैंगिक स्टेरियोटाइप्स को चुनौती देती है।Bok-Joo अपने सपनों को पूरा करना इससे उष्की फ़ेमिनिटी कम नहीं होती; बल्कि यह उसकी ताकत को और बढ़ाती है। Bok-Joo का सफर फीमेल वेटलिफ्टिंग टीम के दोस्तों के साथ प्रस्तुत किया गया है। उनकी कैमराडेरी, संघर्ष और लव लाइफ को खूबसूरती और प्रामाणिकता से प्रस्तुत किया गया है। यहां कोई कमजोर या अब्यूसिव मेल लीड्स नहीं हैं।येह ड्रामा स्पोर्ट एस्पिरेशन और प्यार और यूथ के कम्प्लेक्सिटी को खूबसूरती से दरसाया है।

Advertisment

5. Maharani

यह राजनीतिक ड्रामा सीरीज “Maharani” है। यह शो  Rabri Devi की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जो बिहार की पहली और अब तक की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री थी। शो में Rani Bharti का रोल Huma Qureshi ने ब्रिलियंटली निभाए है। Rani Bharti की उच्चाधिकारी की ओर बढ़ते गई है। Rani Bharti अपने घरेलू जीवन से राजनीति में कदम रखा, और उसने इसे सहनशीलता के साथ निवाया है। उनकी यात्रा घरेलू जीवन से राजनीतिक मुख्यमंत्री तक जेंडर नॉर्म्स को चुनौती देती है। सीरीज राजनीतिक शक्ति की अंदर की अश्लील ओर को उजागर करती है - साजिशें, विश्वासघात, और बलिदान। Rani Bharti की उन्नति ने प्राधिकृतिक स्थितियों में महिलाओं की कमजोरियों और ताकत को खोला।  “Maharani” सिर्फ राजनीति के बारे में नहीं है; यह महिलाओं के वॉयस, सहनशीलता, और पुरुष-दोमिनेटेड क्षेत्र में उनकी शक्ति को फिर से प्राप्त करने के बारे में है।

6. The Trial: Pyaar Kaanoon Dhokha

"The Trial: Pyaar Kaanoon Dhokha" एक भारतीय कानूनी नाटक वेब सीरीज है जिसका केंद्रीय चरित्र Niharika Singh है, जिसे Kajol ने निभाया है। Niharika के निष्काम करियर और व्यक्तिगत जीवन को बहुत बेहतरीन तरीक़े दिखाया है, जो आधुनिक महिलाओं द्वारा प्रतिदिन की जिंदगी में आई जटिलताओं को दर्शाता है। Niharika, एक संकल्पशील और सिद्धांतवादी वकील के रूप में प्रस्तुत की गई है। उसकी चुनौतियाँ और संकल्प ने दिखाया कि महिलाएं अपने अभिलाषाओं, संबंधों, और सामाजिक अपेक्षाओं का सामना कैसे कर रही हैं। यह सीरीज़ पुरानी सोच को बदलते हुए, महिलाओं को स्ट्रांग इंडिविजुअल के रूप में दिखाया गया है।

Huma Qureshi kajol OTT Series Women Portrayals Fleabag Maharani The Trial Attorney Woo
Advertisment