Advertisment

Rubina Dilaik: भारतीय टेलिविज़न मे रुबीना दिलाइक का बेहतरीन प्रभाव

ब्लॉग: रुबीना दिलाइक टेलेवसीऑन की दुनिया की काफी बेहतरीन अभिनेत्री है जिन्होंने अपने शानदार ऐक्टिंग से भारतीय टेलिविज़न मे अपनी छाप छोड़ी है। वह अपनी प्रतिभा और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती है और कई लोगों के दिलों मे अपनी जगह बनाई।

author-image
Pratibha Murmu
एडिट
New Update
Rubina Dilaik

Image Credit: Koimoi

Rubina Dilaik: रुबीना दिलाइक टेलेवसीऑन की दुनिया की काफी बेहतरीन अभिनेत्री है जिन्होंने अपने शानदार ऐक्टिंग से भारतीय टेलिविज़न मे अपनी छाप छोड़ी है। वह अपनी प्रतिभा और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती है और कई लोगों के दिलों मे अपनी जगह बनाई। 

Advertisment

बचपन और करिअर की शुरुआत 

रुबीना का जनम 26 अगस्त 1987 मे हिमाचल प्रदेश के शिमला मे हुआ था। काफी काम उम्र मे अपनी करिअर की शुरुआत कर दी थी। उनकी ऐक्टिंग डैब्यू 2008 मे लोकप्रिय शो "छोटी बहु" से शुरू हुई। इस शो मे उनकी ऐक्टिंग से लोग काफी खुश थे और यही से उनको अपनी पहचान मिली। उन्होंने कई अलग अलग तरह के रोल्स निभाए। हिस्टॉरिकल ड्रामा से रोमांटिक तक सभी रोल को बखूबी निभाया। उन्होंने बिग बॉस मे भी हिस्सा लिया जहा अपनी सूझ बुझ से शो को जीता भी। वह एक स्ट्रॉंग और इंडिपेंडेंट महिला है। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी मे भी भाग लिया जहा वह चौथे नंबर पर थी और साथ ही उन्होंने झलक दिखलाजा मे भाग लिया और फर्स्ट रनरअप हुई। उन्होंने "पुनर विवाह-एक नई उम्मीद", देवों के देव.. महादेव" और "जीनी और जूजू" मे भी काम किया है। उन्होंने ब्यूटी पेगएन्ट मे भी हिस्सा लिया था और दो लोकल ब्यूटी पैगएन्ट को भी हासिल किया। वह 2006 मे मिस शिमला भी रह चुकी है। वह अपने स्कूल के दिनों मे नैशनल लेवल डिबेट चैम्पीयन भी रही है। उन्होंने चंडीगढ़ मे मिस नॉर्थ इंडिया पैगएन्ट भी जीता है। 

शक्ति: अस्तित्व के एहसास की

उन्होंने कई बेहतरीन शो और ड्रामा मे काम किए लेकिन सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आने वाला शो "शक्ति: अस्तित्व के एहसास की" जिसके लिए उन्हे कई अवार्ड्स भी मिले। यह शो सौम्या सिंह के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसका किरदार रुबीना द्वारा निभाया गया, जो एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में पैदा हुई है। यह उसके संघर्षों और उसकी पहचान के कारण उसके साथ होने वाले भेदभाव पर प्रकाश डालता है। उन्होंने किन्नर की ज़िंदगी के बारे मे बताया और यह लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया। उनकी ऐक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ भी की। रुबीना के इस किरदार से भारतीय समाज मे किन्नरों के मुद्दे के बारे मे जागरूकता पैदा करने मे सहायक हुआ। इस शो ने किन्नरों के अधिकार और भेदभाव के चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील विषय को छूने का प्रयास किया। 

Rubina Dilaik
Advertisment