Advertisment

Pads Or Tampons: सैनिटरी पैड या टैम्पोन क्या है बेहतर विकल्प

पीरियड्स के दौरान महिलाएं मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट्स जैसे सैनिटरी पैड, मेंसुरेशन कप और टैम्पोन का यूज करती हैं। कई महिलाएं इस बात में कन्फ्यूज रहती है की सैनिटरी पैड या टैम्पोन में से क्या यूज करना है बेहतर, आइए आज इसी बारे में जानें

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
PADS OR TAMPON.png

Image Credit- Freepik

Pads Or Tampons: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लीडिंग होती है जिसमे वे सैनिटरी पैड, मेंसुरेशन कप या टैम्पोन का यूज करती हैं। पहले के समय में वे केवल कपड़े का ही यूज करती थी जिससे इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा ज़्यादा होता था मगर आज काफी बदलाव आ गया है महिलाओं के लिए ऐसी सिचुएशन से डील करने हेतु मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मौजूद है अधिकतर महिलाएं सैनिटरी पैड का ही यूज करती हैं, टैम्पोन का यूज विदेश में ज़्यादा होता है मगर आप जानतें हैं की कई महिलाएं हमारे देश में भी टैम्पोन का इस्तेमाल करती है। आइए जानें सैनिटरी पैड या टैम्पोन क्या है बेहतर विकल्प

Advertisment

सैनिटरी पैड या टैम्पोन क्या है बेहतर विकल्प

सैनिटरी पैड क्या है

सैनिटरी पैड एक प्रकार का हाइजीनिक उत्पाद है जो महिलाओं के पीरियड्स के दौरान यूज किया जाता है। यह एक छोटा रेक्टेंगुलर पैड होता है जिसे पैंटी में रखा जाता है ताकि महिला के अंदर आने वाले पीरियड ब्लड को अच्छे से सोख सकें। ये गार्ड के साथ बनाया जाता है जो वाटरप्रूफ होता है ताकि ब्लड बाहर नहीं निकले। यह महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सुरक्षित और स्वच्छ रखने में मदद करता है।

Advertisment

सैनिटरी पैड के फायदे

1. सैनिटरी पैड महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सुरक्षित महसूस कराता है। यह महिलाओं को लिए बहुत ही सुखद विकल्प होता है और इसे लगाना भी आसान होता है।

2. सैनिटरी पैड का उपयोग करने से महिलाओं को स्वच्छता की ज़्यादा सुरक्षा मिलती है। यह पैड खून को अच्छी तरह से सोखने में मदद करता है और वेजाइनल क्षेत्र को स्वच्छ और स्वस्थ रखता है इसे जब चाहे चेंज किया जा सकता है।

Advertisment

3. सैनिटरी पैड महिलाओं को पीरियड्स के दौरान आराम देता है। यह वेजाइनल क्षेत्र को स्टेशनरी रखता है और ज़्यादा सहने का साहस प्रदान करता है।

4. सैनिटरी पैड्स आसानी से उपलब्ध होते हैं और उनकी लागत भी काफी कम होती है, इसलिए यह सबसे प्राकृतिक और सरल उपाय है जो महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सहायता प्रदान करता है।

टैम्पोन क्या है

Advertisment

टैम्पोन भी महिलाओं के पीरियड्स के दौरान यूज किए जाने वाले एक हाइजीनिक प्रोडक्ट है। यह एक छोटा सिलिंड्रिकल प्रोडक्ट होता है जिसे वेजाइना में स्थापित किया जाता है। टैम्पोन महिला के अंदर प्रवेश करने से पीरियड ब्लड को अच्छे से सोख सकता है। इसमें एक स्ट्रिंग भी जुड़ी होती है जो इसे बाहर निकलने में मदद करती है और इसका यूज करने से महिलाएं स्विमिंग, एक्सरसाइज, और अन्य एक्टिविटी में शामिल हो सकती हैं।

टैम्पोन के फायदे

1. टैम्पोन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अधिक स्वतंत्रता प्रदान करता है। यह महिलाओं को किसी भी तरह की एक्टिविटी करने से नहीं रोकता बल्कि इसमें आप हर तरह की एक्टिविटी में हिस्सा लें सकते हैं।

Advertisment

2. टैम्पोन एक प्राकृतिक प्रोडक्ट है और इसका यूज करना महिलाओं को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। यह प्लास्टिक और अन्य हानिकारक केमिकल पदार्थों से मुक्त होता है।

3. टैम्पोन को कैरी करना बहुत आसान होता है, इसे आप आसानी से अपने बैग में फिट कर सकते हैं और जब जरूरत हो, तो उन्हें उपयोग में लाया जा सकता है।

4. साइज़ों में उपलब्ध होते हैं, जैसे सामान्य, सुपर, सुपर प्लस या अल्ट्रा महिलाएं उनके ब्लड फ्लो के हिसाब से यूज कर सकती है। 

आपके लिए क्या है सही

हर महिला की अपनी ज़रूरत होती है, जो आपको ज्यादा आरामदायक और कंफर्टेबल लगें आप वे यूज कर सकती हैं। के यूज से कई महिलाएं जलन, खुजली जैसी समस्याएं महसूस करती है अगर आपको भी ऐसा कुछ लगें तो तुरंत हटा दें हालाकि सैनिटरी पैड से ऐसा कुछ नही होता मगर सैनिटरी पैड टाइम पर चेंज नहीं किया जाएं तो कई बड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Pads Or Tampons
Advertisment