Advertisment

सेक्स एजुकेशन की कमी से हो सकती हैं ये समस्याएं

author-image
Swati Bundela
New Update
हमारे समाज में सेक्स पर खुलकर बातें करना आज भी अजीब माना जाता है। सेक्स पर जो कुछ लोग बातें करते हैं वो सिर्फ मर्द ही होते हैं और औरतों को सेक्स पर अपनी शारीरिक परेशानियों पर बात करने की इतनी आजादी नहीं है जितनी मर्दों को है। इसलिए हमारे समाज में सेक्स एजुकेशन एक तरह का टैबू माना जाता है जिस कारण लोगों को सेक्स से जुड़ी कई परेशानियों और समस्याओं के बारे में नहीं पता है। आइए आज जानते हैं कि वह कौन सी पांच मुख्य समस्याएं हैं जो युवाओं में सेक्स एजुकेशन की कमी से हो सकती हैं।

Advertisment

1. Menstruation cycle



मेंस्ट्रुएशन साइकिल एक लड़की की जिंदगी की सबसे जरूरी प्रक्रिया में से एक है। हर लड़की को मेंस्ट्रुएशन साइकिल से हर महीने गुजारना पड़ता ही है। ऐसे में अगर किसी को के बारे में अच्छे से जानकारी नहीं होगी तो वेजाइनल इंफेक्शन और मानसिक फ्रेश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही लड़कों को भी मेंस्ट्रुएशन साइकिल के बारे में अच्छे से जानकारी होना जरूरी है ताकि वह लड़कियों की तरफ अच्छा व्यवहार रखें।

Advertisment

2. मास्टरबेशन गलत नहीं है



युवाओं में मास्टरबेशन एक टैबू माना जाता है। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि मास्टरबेशन हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता जबकि यह बात बिल्कुल गलत है। मास्टरबेशन हमारे शरीर के लिए कुछ हद तक फायदेमंद भी है और इसलिए युवाओं को मास्टरबेशन के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है।
Advertisment


3. कंसेंट जरूरी है



अक्सर सेक्स एजुकेशन की कमी के कारण लोगों को पता नहीं होता है कि सेक्स के लिए
Advertisment
कंसेंट की भी जरूरत होती है इसीलिए वह अपनी सेक्शुअल इच्छाओं को पूरा करने के लिए सामने वाले के साथ जबरदस्ती करते हैं और यह हरकत  बलात्कार जैसे जुर्म में तब्दील हो जाती है।

4. सेक्सुअल बीमारियां

Advertisment


सेक्स की सही जानकारी ना होने के कारण लोग व युवा अक्सर बिना प्रोटेक्शन और कॉन्ट्रासेप्टिव के सेक्स कर लेते हैं जिस कारण वे सेक्सुअल बीमारियां जैसे कि HIV, AIDS और STIs(Sexual transmitting infection) जैसी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।

5. अनचाही प्रेग्नैंसी

Advertisment


अक्सर जो लोग आनंद के लिए सेक्स करते हैं और प्रोटेक्शन का यूज नहीं करते हैं उन्हें अनचाही प्रेगनेंसी का सामना भी करना पड़ सकता है। अनचाही प्रेगनेंसी और अनचाहा अबॉर्शन के कारण शरीर में काफी सारी दिक्कतें आ सकती है।



सेक्स के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। सिर्फ किसी पोजीशन यह सेक्स के बारे में एक दो बातें जान लेने से आप सेक्स के बारे में सारी जानकारी प्राप्त नहीं कर लेते हैं। साथ ही यदि सेक्स के दौरान आप किसी भी समस्या का सामना करते हैं तो उनके बारे में खुलकर बात करनी जरूरी है वरना वे छोटी परेशानियां एक दिन बड़ा रूप ले सकती है।
सेक्सुअल हेल्थ सेक्स एजुकेशन की कमी सेक्स एजुकेशन के फायदे
Advertisment