Advertisment

Sex Therapy : जानिए सेक्स थेरेपी के बारे में 5 जरूरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
सेक्स थेरेपी बातें - आज के वक्त में सेक्स से जुड़ी परेशानियां बहुत बढ़ चुकी हैं। आधे से भी ज्यादा लोगों को सेक्स से जुड़ी समस्या होती हैं। लेकिन इससे जुड़ी परेशानियों के बारे में जल्दी लोग बात नहीं करते हैं। समाज में आज भी इसके बारे में बात करना बहुत बड़ा टैबू है। लेकिन यह कोई शर्माने वाली बात नहीं है, बल्कि इसका इलाज करना जरूरी होता है। दरअसल सेक्स से जुड़ी समस्या मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के कारण होता हैं। जिसके लिए सेक्स थेरेपी अच्छा उपाय है। लेकिन सेक्स थेरेपी लेने से पहले आपको उसके बारे में जरूरी बात पता होनी चाहिए।

Advertisment

1. सेक्स थेरेपी का उपयोग



कई बार सेक्सी जुड़ी परेशानियों का कारण मानसिक स्वास्थ्य होता हैं। लेकिन सेक्स थेरेपी का उपयोग कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इसमें थैरेपिस्ट यौन समस्या के साथ आपसे व्यक्तिगत बातें भी पूछते हैं। सेक्स थैरेपिस्ट की मदद कोई भी व्यक्ति लें सकता हैं जो सेक्स से संबंधित समस्या से परेशान हैं।
Advertisment


2. सेक्स थेरेपी की जरूरत क्यों पड़ती है ?



मानसिक स्वास्थ्य खराब होने के कारण होने वाली सेक्स समस्या ‌ का इलाज करना बहुत मुश्किल होता है। इस डॉक्टर के पास जाकर या खुद से ठीक नहीं किया जा सकता है। जिसके लिए हमें
Advertisment
सेक्स थेरेपी की जरूरत पड़ती है। आप उनसे बिना शर्म महसूस किए खुलकर अपनी बात रख सकते हैं, ताकि वह आपको बाद में होने वाली यौन समस्या से बचा सके।

3. सेक्स थेरेपी के फायदे क्या हैं ?

Advertisment


• कई बार शादीशुदा जिंदगी में अनबन के कारण यह समस्या होती है। लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए सेक्स थेरेपिस्ट एक अच्छा उपाय है।



• आपको सही जानकारी ना हो पाने के कारण भी समस्या हो सकती है। सेक्स थैरेपिस्ट के पास पूरी जानकारी होती है। जो आपकी मदद कर आपको पूरी जानकारी दे सकते हैं।
Advertisment




• बाद में होने वाले खतरे के बारे में आपको सचेत कर सकते हैं।

Advertisment


• कई बार महिलाओं में ऑर्गेनेज्म नहीं आता है। इसका कारण जीवन शैली या खानपान भी होता है। लेकिन ₹60 की मदद से वह आपको सही सुझाव देते हैं।



 
सेहत
Advertisment