Advertisment

Sex Toys Benefits: जाने सेक्स टॉयज इस्तेमाल करने के फायदे

sex toys benefits

हमारे देश में सेक्स टॉयज पर आज भी खुलकर बात नही होती है। यदपि इसका प्रयोग सिंगल स्त्री-पुरुष से लेकर शादी शुदा जोड़े भी करते हैं। सेक्स टॉयज का प्रयोग सेक्स का आनंद लेने के लिए किया जाता है। सेक्स टाॅयज कई प्रकार के होते हैं। जैसे डिल्डो (dildo) और वाइब्रेटर (vibrator), महिलाओं के लिए सेक्स टाॅयज को पुरुष के पेनिस के आकार में बनाया जाता है। 

Advertisment

इस प्रकार के सेक्स टॉयज को महिलाएं अपने वजाइना में डालकर जब चाहे सेक्स का आनंद ले सकती हैं। उसी प्रकार पुरुषों के लिए बनाए जाने वाले सेक्स टॉयज को महिला की वजाइना की शेप में बनाया जाता हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों के लिए सेक्स टॉयज काफी मददगार होते हैं। सेक्स टॉयज आपको आपकी जरूरतें एक्सपलोर करने और अच्छे से समझने में भी सहायता करते हैं। जिसे आप बाद में अपने पार्टनर के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे काम करते हैं सेक्स टॉयज?

सेक्स टॉयज के इस्तेमाल से आपको रियल सेक्स जैसा ही अनुभव होता है। सेक्स टॉयज को चार्ज करना पड़ता है लेकिन कुछ टॉयज को चार्ज की जरूरत नही होती है। वह सेल के जरिए चलते हैं। ये टॉयज वाइब्रेटिंग और नॉन - वाइब्रेटिंग दोनो होते हैं। वाइब्रेटिंग टॉयज आपके शरीर में कंपन पैदा करते हैं और आपको असली सेक्स का प्लेज़र मिलता है। इन टॉयज के इस्तेमाल से आप अपने रिश्ते में नयापन भी ला सकते हैं। इसके लिए आप अपने पार्टनर से इस पर खुलकर बात करें।

Advertisment

सेक्स टॉयज के फायदे

1. सेक्स टॉयज की मदद से महिलाओं को जी-स्पॉट ओर्गास्म और क्लिटोरल ओर्गास्म का परम आनंद मिलता है। साथ ही इसके साइड इफेक्ट्स भी बहुत कम हैं।

2. यह आपके लीबीड़ो (libido) को बढ़ाता है और बिना किसी पार्टनर के भी सेक्सुअल प्लेजर को जारी रखने में मदद करता है।

Advertisment

3. सेक्स टाॅयज की मदद से आप अपनी जरूरतों को अधिक एक्सप्लोर कर सकती हैं और अपने पार्टनर से अपनी इच्छाओं के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं।

4. सेक्स टॉयज खरीदते समय ध्यान दें कि त्वचा सुरक्षित प्रॉडक्ट्स ही चुनें। जैसे सिलिकॉन, एबीएस, प्लास्टिक और कड़े ग्लास से बने प्रॉडक्ट्स।

5. सेक्स टाॅयज आपके प्लेज़र को बरकरार रखते हैं। इसकी मदद से आपको नींद अच्छी आती है, और तनाव कम होता है और यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

#sex toys benefits #sex toys
Advertisment